वर्ल्ड हेल्थ डे पर जानें सेहत को सही रखने के लिए किन चीजों का सेवन जरूरी

हेल्थ के प्रति लोगों को जागरुक बनाने के लिए हर साल 7 अप्रैल को ‘वर्ल्ड हेल्थ डे’ सेलिब्रेट किया जाता है। डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करने से हमारा शरीर और दिमाग दोनों दुरुस्त रहते हैं। खान-पान से जुड़ी आदतों का असर काम, रिलेशनशिप और ओवरऑल हेल्थ पर भी पड़ता है, इसलिए इसमें लापरवाही बिल्कुल ना करें। इस बार वर्ल्ड हेल्थ डे को विशेष बनाईए इन जानकारियों के साथ।

नींबू– हेल्थ इंडस्ट्री में नींबू ने लंबे समय से एक सुपरफूड के रूप में अपनी पहचान बना रखी है। इस खट्टे फल में ना सिर्फ एंटी इन्फ्लेमेटरी क्वालिटी है, बल्कि ये शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को विकसित होने से भी रोक सकता है। इसमें संतरे के बराबर विटामिन-सी पाया जाता है। नींबू हमारे लिवर और आंतों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। पानी में आधा नींबू मिलाकर पीने से गर्मी में बड़ी राहत मिलती है।

चुकंदर– हम अक्सर इस गहरे लाल रंग के फल को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन इसके फायदे जानने के बाद आप कभी ऐसी गलती नहीं करेंगे। चुकंदर ना सिर्फ हमारे दिमाग के लिए अच्छा होता है, बल्कि ये ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखता है। इसे खाने से एक्सरसाइज परफॉर्मेंस बूस्ट होती है और डेमेंशिया की बीमारी का जोखिम भी कम होता है। जड़ के साथ आने वाली इस सब्जी में फोलेट, मैग्नीशियम और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

डार्क चॉकलेट– डार्क चॉकलेट के फायदों को देखते हुए इसे भी दुनिया की सबसे हेल्दी चीज़ों में गिना जाता है। स्टडी बताती हैं कि चॉकलेट में हाई एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण शामिल होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से होने वाली बीमारियों को भी रोकती है. डार्क चॉकलेट कैंसर से बचाव करती है और कोलेस्ट्रोल लेवल घटाकर दिल की सेहत में सुधार लाती है।

एवोकाडो- एवोकाडो भी दुनिया की सबसे ताकतवर चीजों में गिना जाता है। हफ्ते में एक या या दो एवोकाडो खाने से हमारे शरीर को मोनोसैचुरेटेड फैट, पोटैशियम, फोलेट और विटामिन-के, सी, बी5, बी6 और ई की अच्छी मात्रा मिल जाती है। हेल्दी फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर एवोकाडो हमारी आंख, आर्थराइटिस और कैंसर के जोखिम कम होता है। रास्पबैरी खाने से हमारे शरीर को इंसटैंट एनर्जी मिलती है। अगली बाजार से फल खरीदने जाएं तो रास्पबैरी घर लाना ना भूलें।

Disclaimer-उपरोक्त आलेख विभिन्न माध्यमों से ली गई जानकारी के आधार पर है। indiavistar.com इसके सत्यता की पुष्टि नहीं करता

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp scam से ऐसे बचाएगा मेटा का नया AI | Microsoft Passkey क्या है? SMS MFA से ज्यादा सुरक्षित Passkey ऐसे करें Enable | डेटिंग ऐप्प फ्रॉडः बुजुर्ग को ऐसे जाल में फंसाया और ठग लिया | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार |
20-08-2026