गर्मी में भिंडी का सेवन, सेहत के लिए हैं फायदेमंद

गर्मी में भिंडी का सेवन आपकी सेहत की कई बातों का ख्याल रखता है। गर्मी में भिंडी सेहत के कौन कौन से काम आता है यह हम बताने जा रहे हैं। वैसे तो गर्मियों में हरी सब्जियों का सेवन काफी जरूरी हो जाता है। हरी सब्जियों में गर्मियों में मिलने वाली सबसे जरूरी सब्जियों में से एक भिंडी है। जिसे लोग कई तरह से खाना पसंद करते हैं। भिंडी का सेवन न सिर्फ आपके टेस्ट को बढ़ाता है बल्कि इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। भिंडी में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है, यह विटामिन्स, मिनरल्स सहित कई पोषक तत्व भरपूर होता है। हर भारतीय रसोई में प्रमुख रूप से पाई जाने वाली सब्जियों में भिंडी का अपना अलग स्थान है। स्वाद में लाजवाब हरे रंग की छोटी-सी भिंडी के औषधीय गुण कई हैं। यह कई बीमारियों से बचाव में मददगार हो सकती है और शरीर को स्वस्थ रखने का काम कर सकती है।

हार्ट के हेल्थ को बढ़ाता है

भिंडी हार्ट से जुड़ी परेशानियों को ठीक करता है। भिंडी में पेक्टिन नामक एक घटक होता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। खराब कोलेस्ट्रॉल हृदय रोगों का कारक हैं और भिंडी के सेवन से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।
पाचन शक्ति के लिए
बिगड़ा हुआ पाचनतंत्र अक्सर दैनिक जीवन में परेशानी का सबब बन सकता है। भिंडी के औषधीय गुण पाचनतंत्र को सुधारने में मदद कर सकते हैं। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित शोध में पाया गया कि भिंडी में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है और फाइबर पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। फाइबर का सेवन पाचन तंत्र को सुधारने के साथ ही इससे जुड़ी अपच की समस्या को दूर करने में मददगार हो सकता है।

कैंसर की रोकथाम के लिए
कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिससे बचने के उपाय करना बहुत जरूरी है। यहां भिंडी फायदेमंद साबित हो सकती है। एक शोध में पाया गया कि भिंडी में मौजूद फाइबर कोलन कैंसर के जोखिम को कुछ हद तक रोकने में मदद कर सकता है।

कब्ज के लिए
कब्ज की समस्या एक ऐसी समस्या है, जिसमें मल त्यागने में कठिनाई होती है और इस के कारण पेट जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। भिंडी का सेवन कब्ज के लिए रामबाण का काम कर सकता है।

आंखों के लिए
अच्छी सेहत के साथ ही भिंडी का उपयोग आंखों की बेहतर रोशनी के लिए भी किया जा सकता है। एक शोध पत्र के अनुसार भिंडी में बीटा कैरोटीन जो शरीर में जाकर विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है, जो कि आंखाें की रोशनी को बढ़ाने में फायदेमंद हो सकते हैं।

Disclaimer-उपरोक्त आलेख विभिन्न माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर लिखी गई है। indiavistar.com इसके सत्य होने की पुष्टि नहीं करता।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच |
14-09-2026