प्लांट बेस्ड फूड्स क्षेत्र में अपार संभावनाएं-केंद्रीय मंत्री

👁️ 455 Views

प्लांट बेस्ड फूड्स इंडस्ट्री एसोसिएशन (PBFIA) के एक प्रतिनिधिमंडल ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से मुलाकात की। एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक, संजय सेठी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने श्री पटेल को भारत में तेजी से उभरते प्लांट बेस्ड खाद्य क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्लांट बेस्ड खाद्य बाजार वर्ष 2025 में 77.8 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।

बैठक में देशभर से आए विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि और उद्योगपति शामिल हुए। बैठक में प्लांट बेस्ड फूड इंडस्ट्री को प्रोत्साहित करने पर चर्चा हुई। प्रह्लाद सिंह पटेल ने बैठक में आए प्रतिनिधि मंडल से प्लांट बेस्ड फूड्स इंडस्ट्रीज़ क्षेत्र में गति लाने को लेकर सुझाव मांगे और प्रतिनिधि मंडल को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वार हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने इस क्षेत्र को गति देने और आगामी महीनों में उचित सुझावों के साथ फिर से बैठक करने को कहा। उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार लगातार आत्मनिर्भर भारत और युवाओँ के लिए रोजगार सृजन की दिशा में कार्य कर रही है।

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने PBFIA को कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स पर चर्चा करने के लिए मंत्रालय के साथ एक विशेष बैठक करने के दिशा-निर्देश भी दिए और उद्योग के लिए प्रमुख शहरों के बीच दैनिक पार्सल संचालन को सुचारू किए जाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल | IPL के लंबे क्रिकेटरः क्या चलेगा इनका सिक्का | दिल्ली की द्वारका पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा यह भगोड़ा | TRAI का सबसे बड़ा फैसलाः AI अब बंद करेगी फ्राड कॉल्स, जानें पूरी जानकारी | डीपीडीपी कानून और गैर डिजिटल डाटाः लाखों नागरिकों की गोपनीयता का अधूरा सच | मध्यमा परीक्षा 2026ः तारीख, केंद्र और परिणाम की पूरी जानकारी | नेहा बालाः झारखंड की साइबर शेरनी जिसने अंतर्राष्ट्रीय ठगों को धूल चटाई |
16-03-2026