दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के हत्थे ऐसे चढ़ा क्राइम की दुनिया का ‘बंदर’, देखें वीडियो

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अतंर्राष्ट्रीय गैंगस्टर संदीप उर्फ बंदर उर्फ अमन को गिरफ्तार किया है। वह कौशल गैंग का शार्प शूटर है। गैंगस्टर कौशल मर्डर, एक्सटार्शन आदि के 200 से ज्यादा केसो में लिप्त रहा है। आजकल वह हिसार जेल में बंद है। साल 2017 से 2019 तक कौशल ने अपना गैंग शारजाह से संचालित किया था। गिरफ्तार संदीप उर्फ बंदर गैंगस्टर कौशल का दाहिना हाथ माना जाता है। उसका गैंग दिल्ली हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सक्रिय है। स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक 8 अप्रैल को एसीपी ललित मोहन नेगी, एसीपी ह्रदय भूषण की देखरेख में इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार त्यागी की टीम ने अवैध हथियारों के तस्कर यश शर्मा उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर 15 पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस बरामद किया गया था। पूछताछ के दौरान यश ने पुलिस को बताया कि वह सचिन उर्फ बंदर को भी हथियार सप्लाई करता है। जांच मे पता लगा कि सचिन उर्फ बंदर का असली नाम संदीप उर्फ बंदर उर्फ अमित है औऱ कौशल गैंग का शार्प शूटर है। वह गिरफ्तारी से बच रहा था हरियाणा पुलिस भी उसे तलाश कर रही थी। 15 जून को इंस्पेक्टर रविन्द्र त्यागी की टीम को सूचना मिली की गैंगस्चर संदीप उर्फ बंदर उर्फ अमित गुड़गांव के बघांकी गांव में है। पुलिस टीम ने छापा मारकर संदीप को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से .32 बोर का पिस्टल औऱ 4 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उसकी स्कार्पियो कार की तलाशी में एक और पिस्टल और 6 कारतूस बरामद किए गए। उसने पूछताछ में बताया कि अन्य आपराधिक गतिविधियों के अलावा कौशल गैंग के लिए वह अवैध हथियारों की खरीद भी करता है। संदीप के खिलाफ हत्या, हत्या की चेष्टा, एक्सटार्शन और पुलिस के साथ एनकाउंटर आदि के 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक संदीप कुख्यात गैंगस्टर कौशल के बचपन का दोस्त है। कौशल के बड़े भाई ने संदीप की चपलता को देखते हुए उसे बंदर नाम दिया था।

वीडियो-

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | रिश्तों का महत्व: एक विवाद के कारण पूरे संबंध को कभी मत तोड़िए | दिल्ली एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी नाकाम, CISF की सतर्कता से खुला बड़ा राज | डिजिटल लॉक: सुरक्षा का आधुनिक साधन या आपातकाल में छिपा खतरा? | कुख्यात गैंग का नाम, व्हाट्सएप पर धमकी और रंगदारी की मांग, जांच में निकला बड़ा सच | प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026: आवेदन कैसे करें, जानें पात्रता और अंतिम तिथि | एक पुष्प हमें जीवन की सबसे बड़ी सीख कैसे देता है? जानिए समर्पण का अनमोल संदेश | महाकाल की सुरक्षा में क्या है ‘त्रिनेत्र’ का रहस्य? भीड़ बढ़ने से पहले देता है अलर्ट | जीवन में सफलता का आधार है सत्कर्म का महत्व | PM Surya Ghar Yojana 2026: ₹78,000 तक सब्सिडी कैसे मिलेगी? जानिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और पूरी जानकारी | साइबर ठगी से बचाव: फ्री ऐप का लालच कैसे बन सकता है बड़ा खतरा |
11-06-2026