दिल्ली स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा क्राइम की दुनिया का प्रिंस, देखें वीडियो

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 50 हजार के इनामी गैंगस्टर प्रिंस उर्फ अमन उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कुतुबगढ़ रोड से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से .32 बोर की सेमी आटोमेटिक पिस्टल भी बरामद किया गया। वह कुख्यात गैंगस्टर अशोक प्रधान गैंग का शार्प शूटर माना जाता है। वह हत्या सहित कई मामलो में फरार था। दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

 

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवकुमार और कर्मवीर सिंह की टीम ने प्रिंस को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। 26 दिसंबर 2020 को बवाना इलाके में प्रिंस ने काला जठेडी गैंग के रोहित उर्फ केडी की हत्या की थी। तभी से वह फरार था।

पूछताछ में प्रिंस ने बताया है कि वह और उसके साथी अभिषेक और राजेश अशोक प्रधान गैंग से संबंध रखते हैं। उनके गैंग का संदीप जठेडी गैंग के सदस्यों से रंजिश है। उन्हें शक था कि रोहित उर्फ केडी उर्फ सोनू उनकी मुखबिरी करता है। इसीलिए उसकी हत्या की गई। रोहित की हत्या के बाद प्रियव्रत और जठेडी गैंग के अन्य सदस्यों ने 26 मार्च को अशोक प्रधान गैंग के शशि कादयान की हत्या कर दी। शशि प्रिंस के साथी शेखू औऱ राजेश का मददगार था।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ईश्वर पर विश्वास: जब नियत शुद्ध हो तो नियति भी मार्ग बना देती है | Smishing Attack क्या है? Google के मुकदमे ने उजागर किया AI आधारित साइबर ठगी का नया खतरा | मानव जीवन का महत्व: ज्ञान, भक्ति और विश्वास से मिलता है ईश्वर का अनुग्रह | CISF Training: ड्रोन, साइबर सुरक्षा और कमांडो ट्रेनिंग से कैसे तैयार होते हैं अधिकारी? | बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा क्यों बन रही वैश्विक चिंता, भारत के सामने क्या हैं चुनौतियां? | Cyber Security Training: IIT Madras में CISF जवानों के लिए शुरू हुआ एडवांस साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम | सुरक्षा के साथ हरियाली का संकल्प: CISF ने 6 वर्षों में लगाए 44 लाख से अधिक पौधे | AI Prompt Injection Cyber Security: AI को कैसे बनाया जा रहा है साइबर हमलों का हथियार? | रिश्तों का महत्व: एक विवाद के कारण पूरे संबंध को कभी मत तोड़िए | दिल्ली एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी नाकाम, CISF की सतर्कता से खुला बड़ा राज |
15-06-2026