पहली पत्नी के पास रहने की कीमत यह चुकानी पड़ी दिल्ली के इस शख्स को

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली के अलीपुर में एक शख्स को पहली पत्नी के साथ रहने का फैसला मंहगा पड़ा। दूसरी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर इस शख्स की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने कत्ल के आरोप में संगीता उर्फ पूजा और उसके प्रेमी रिंकू उर्फ निखिल जॉन को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली आउटर नार्थ जिला पुलिस के डीसीपी राजीव रंजन के मुताबिक 8 मई को संगीता ने अपने पति फूलो राय के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसका पति फूलो सब्जी का व्यापार करता है कारोबार से नहीं लौटा है। दो दिन बाद संगीता फिर पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस को बताया कि उसके पति की लाश श्मशान घाट पर पड़ी हुई है। मामले की जांच के लिए एसीपी विवेक भगत की देखरेख में अलीपुर एसएचओ सजीव कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर राजीव कुमार, एसआई पवन कुमार, दीपक, हेडकांस्टेबल सतेन्द्र, विकास, कांस्टेबल विक्रमजीत, कांस्टेबल सुनील डोगरा और नरेन्द्र की टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच किया, लेकिन किसी तरह का सुराग नहीं मिला। जांच में पुलिस को पता लगा कि फूलो ने 2005 में रेखा नाम की महिला से शादी की थी। उसके तीन बच्चे भी थे। इसके बाद वह तलाकशुदा संगीता के साथ रहने लगा और उससे 2017 में शादी भी कर ली। तीन महीने पहले वह वापस अपनी पहली पत्नी रेखा के पास रहने चला गया था। उसके रेखा के पास वापस चले जाने की वजह से संगीता काफी नाराज रहने लगी उसने फूलो को सबक सिखाने की ठानी। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आसपास से सीसीटीवी खंगाले, संगीता की कॉल डिटेल्स भी जांची गई। काफी पड़ताल के बाद पुलिस ने संगीता और उसके प्रेमी निखिल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में संगीता उर्फ पूजा ने बताया कि रिंकू उर्फ निखिल के साथ मिलकर उसने फूलो के कत्ल की साजिश रची थी और गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | पहाड़गंज मार्केट में बादशाहत की लड़ाई: दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से समझिए बिल्डरों को कैसे बनाया जाता है निशाना | जीवन में खुश कैसे रहें? संतोष, दान और सकारात्मक सोच का सरल मंत्र | बच्चों की सुरक्षा के लिए दिल्ली के सभी स्कूलों में नई व्यवस्था, जानिए कैसे काम करेगी पूरी प्रणाली | भारत में क्रिप्टोकरेंसी लीगल है या नहीं? RBI की आपत्ति, नियम और निवेशकों के लिए जरूरी जानकारी | Delhi Metro Stalking Case: CISF Helpline 155655 से कैसे पकड़ा गया पीछा करने वाला युवक? | क्या ई-रिक्शा की बैटरी भी साइबर हमले का शिकार हो सकती है? जानिए पूरी सच्चाई | दिल्ली मेट्रो सुरक्षा में नया अध्याय, CISF की QRT में शामिल हुईं 22 महिला कमांडो | AI Hallucination क्या है? AI की हर जानकारी पर भरोसा करना क्यों खतरनाक हो सकता है | जीवन का सच्चा धर्म क्या है? पुरुष के कर्तव्य, गुरु भक्ति, गौ सेवा और संतोष का आध्यात्मिक संदेश | Salman Khan Black Buck Case: ‘काला हिरण: बैटल फॉर लिगेसी’ फिल्म विवाद क्या है? जानिए पूरी कहानी |
07-07-2026