लड़कियों को जाल में फांसने के लिए अपनाई खास तरकीब, अब पहुंच गया जेल

 

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। शारीरिक हवस पूरा करने के लिए एक शख्स ने लड़कियों को पटाने के लिए नायाब नुस्खा निकाला। यह नुस्खा कामयाब भी हो रहा था। कामयाब नुस्खे की बदौलत उसने एक महिला के साथ दिल्ली के पहाड़गंज में रेप कर डाला और आखिरकार दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मेरठ के रहने वाले इस शख्स का नाम संदीप कुमार बताया जा रहा है। वह शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है।

मध्य दिल्ली पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया के मुताबिक लड़कियों को जाल में फांसने के लिए वह यूपी पुलिस का अफसर बना करता था। उनके मुताबिक 6 सितंबर को पहाड़गंज पुलिस को एक महिला के साथ दुष्कर्म होने की सूचना मिली थी। महिला की शिकायत के मुताबिक उसके साथ एक पुलिस अफसर ने दुष्कर्म किया था। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। जांच में पता चला कि आरोपी ने होटल की बुकिंग के लिए जिस पहचान पत्र का इस्तेमाल किया था वह फर्जी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संगतराशां चौकी प्रभारी सबइंस्पेक्टर गोपाल, जगत, हेडकांस्टेबल राजबीर, कांस्टेबल राजीव औऱ दीपक की टीम बनाई गई।

आरोपी की शिनाख्त करने के लिए पुलिस टीम ने सैकड़ो सीसीटीवी खंगाले कॉल डिटेल्स की जांच की गई। तकनीक में एक्सपर्ट कांस्टेबल दीपक और पूरी पुलिस टीम ने जांच में पाया कि आरोपी लगातार मोबाइल फोन और अपना स्थान बदलता है। पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी कई लड़कियों के संपर्क में है और अय्याशी के लिए बार आदि भी जाता रहता है। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न बार में आरोपी की तस्वीरें बांटी। काफी मेहनत मशक्कत के बाद एक बार के कर्मचारियों की मदद से पुलिस आरोपी की शिनाख्त करने में सफल रही।  उसके गिरफ्तार कर उसके घर की तलाशी ली गई जहां से 3 मोबाइल फोन, 2 फर्जी आई कार्ड, यूपी पुलिस की नेम प्लेट बरामद किया गया। पूछताछ में पता चला कि संदीप की शादी 2009 में ही हो चुकी है। उसका एक बेटा भी है। इसके बाद भी उसने ओक औऱ शादी कर ली थी। लेकिन वह यहीं नहीं रूका बल्कि यूपी पुलिस अफसर बनकर लड़कियों को अपने जाल में फांसता रहा।

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Cyber Fraud का नया मॉडल: AI कैसे बदल रहा है ऑनलाइन ठगी का तरीका | मोबाइल कनेक्शन का नया नियम क्या है? मोबाइल कनेक्शन की सीमा क्या है और अपने नाम पर कितने SIM हैं, यह जानना क्यों जरूरी है? | तो आखिर पुलिस क्या करे? प्रदर्शन, लाठीचार्ज और पुलिस की जिम्मेदारी का सवाल | CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक | Meta पर मुकदमा क्यों हुआ? Facebook और Instagram पर बच्चों को लेकर क्या आरोप हैं | डिजिटल अरेस्ट स्कैम में कैसे फंसे रिटायर्ड कर्नल, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा | WhatsApp scam से ऐसे बचाएगा मेटा का नया AI | Microsoft Passkey क्या है? SMS MFA से ज्यादा सुरक्षित Passkey ऐसे करें Enable | डेटिंग ऐप्प फ्रॉडः बुजुर्ग को ऐसे जाल में फंसाया और ठग लिया | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय |
23-08-2026