मेड दिलाने के नाम पर ठगी महिला सहित तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली की राजौरी गार्डन पुलिस ने मेड दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले रैकेट का खुलासा किया है। फर्जी मेड दिलाने का रैकेट प्लेसमेंट एजेंसी की आड़ में चलाया जा रहा था। मेड दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

राजौरी गार्डन निवासी अभीनीत सिंह ने पुलिस को शिकायत की थी। इस शिकायत के मुताबिक अंजलि इंटरप्राइजेज नाम की प्लेसमेंट एजेंसी से उन्होंने एक मेड लिया था। इसकी एवज में प्लेसमेंट एजेंसी के मालिक पप्पू यादव औऱ रंजीत यादव को 30 हजार रुपये दिए गए। उन्होंने संध्या नामक मेड दी। मेड को भी 3 हजार रुपये एडवांस के तौर पर दिए गए। 3-4 दिन बाद ही मेड संध्या घर से लापता हो गई।

मेड संध्या के घर से चले जाने पर अभीनीत ने प्लेसमेंट एजेंसी तक पहुंचाने वाली पूजा और अन्य लोगों से संपर्क करने की कोशिश की। मगर उनका फोन बंद आ रहा था। शिकायत के आधार पर राजौरी गार्डन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मेड के नाम पर 33 हजार रुपये की ठगी के इस मामले को सुलझाने के लिए एसीपी सुदेश रंगा की देखरेख और राजौरी गार्डन थानाध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में एसआई अरविंद, कांस्टेबल सुभाष. अमित, हंसा और एएसआई संजीव की टीम बनाई गई।

पुलिस ने सघन जांच के बाद मेड के नाम पर ठगी करने के आरोपी पप्पू यादव, रंजीत  और मेड संध्या को गिरफ्तार कर लिया। पूजा नायक अभी फरार है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF News: DG ने खुद किया रक्तदान, फिर 500 जवानों ने उठाया बड़ा कदम | ड्रग तस्करी से टेरर फंडिंग तक, मोबाइल चैट ने कैसे खोली संदिग्ध कड़ी? | दिल्ली साइबर क्राइम पर बड़ा बदलाव: ऑनलाइन ठगी के बाद D4C और 1930 कैसे करेंगे मदद | भारत में उच्च शिक्षा की समस्याएं: महंगी फीस कैसे निगल रही मध्यम वर्ग के सपने | ISRO के रॉकेट मिशनों से जुड़े रसायनी केंद्र की सुरक्षा CISF के हाथ, जानिए क्यों अहम है यह परिसर | विदेश में नौकरी का झांसा देकर बनाते थे साइबर गुलाम, म्यांमार ने रखा मृत्युदंड का प्रावधान | गंगा में ऊदबिलाव के लिए कहां बचा ठिकाना? 22 नदियों के सर्वे में सामने आई चिंताजनक तस्वीर | डिजिटल अरेस्ट का पैसा कहां जाता है? म्यूल खातों से विदेश तक समझिए ठगी की रकम खपाने का पूरा खेल | क्या आप जानते हैं भारत का सबसे पुराना एयरपोर्ट कौन सा है ? जानिए सब कुछ | पुराने ट्रक-बस बदलने पर टैक्स, ब्याज और ईंधन में छूट, जानें परिवर्तन योजना के लाभ |
03-09-2026