गोवा टू दिल्ली मकसद एटीएम लूट

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक मुठभेड़ के बाद रुस्तम नाम के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड के पार्क प्लाजा होटल के पास रात दो बजे के करीब हुई। रुस्तम और स्पेशल सेल के बीच 8 राउंड गोली चली। दरसअल दिल्ली पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि रुस्तम पूर्वी दिल्ली किसी एटीएम को लूटने वाला है। पुलिस ने रुस्तम को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया और जैसे ही रुस्तम को रुकने को रोकने के लिए कहा तो उसने पुलिस वालों पर गोली चला दी। जवाबी करवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली रुस्तम के पैर में लगी। जिसके बाद रुस्तम को गिरफ्तार कर लिया गया। रुस्तम के पास से पुलिस ने 3 लाख 30 हज़ार बरामद किया। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि रुस्तम ने नार्थ गोवा के पोरबरी में एक एटीएम को उखाड़ कर लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है। दरसअल स्पेशल सेल की टीम को रुस्तम के बारे में जानकारी उसके दो साथियों से मिली। रुस्तम के साथी मोहम्मद सफीक और सोफेकूल मोला जिसकी गिरफ्तारी दिल्ली एयरपोर्ट से हुई। दोनों गोवा से दिल्ली आ रहे थे। ये सभी आरोपी बांग्लादेश के रहने वाले है। और एटीएम उखाड़ कर 4 लूट की वारदात को अंजाम दे चुके है। इसके पास से कैश के अलावा दो पिस्टल ओर 10 जिंदा कारतूस बरामद किया है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Microsoft Passkey क्या है? SMS MFA से ज्यादा सुरक्षित Passkey ऐसे करें Enable | डेटिंग ऐप्प फ्रॉडः बुजुर्ग को ऐसे जाल में फंसाया और ठग लिया | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य |
19-08-2026