दिल्ली में मकोका केस के तहत पहली सजा का केस, कैदी पेरोल पर हो गया था फरार पढ़ें पूरी कहानी, वीडियो भी देखें

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार।  दिल्ली के पहले मकोका केस की सजा प्राप्त जालसाज पेरोल पर फरार था। दिसंबर से

ही फरार हुए इस शख्स को दिल्ली पुलिस (DelhiPolice) की स्पेशल सेल ने मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है।

एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवकुमार और कर्ववीर सिंह की टीम के हाथो गिरफ्तार इस जालसाज

की पहचान हर्षद उर्फ आलम के रूप में हुई है।

कौन है हर्षद आलम

हर्षद आलम को मकोका के तहत 20 साल की सजा हुई है। दिल्ली के पहले मकोका केस की सजा हर्षद को ही

मिली थी। 14 मई 2019 को पटियाला हाउस कोर्ट से सजा मिली थी। उसे 3 दिसंबर 2019 को हाई कोर्ट ने 7 दिन

का पेरोल दिया। लेकिन उसके बाद से ही वह फरार था।

इसलिए मिली थी मकोका के तहत दिल्ली में पहली सजा

हर्षद आलम विपिन शर्मा नामक शख्स के क्राइम सिंडिकेट का हिस्सा था।  6 लोगों का यह सिंडिकेट दिल्ली के

लाजपत नगर में आर्यन हॉलीडे के नाम से ट्रैवल एजेंसी चलाता था। इस एजेंसी से हरियाणा, दिल्ली औऱ पंजाब के

लोगों को  विदेश भेजने का काम होता था। हर्ष आलम औऱ उसके साथियों ने कनाडा न्यूजीलैंड आदि में फर्जी वीजा

के आधार पर यह लोगों को भेज रहे थे। इस धंधे में इन्होंने खूब कमाया। गिरफ्तारी के समय इस गैंग से दर्जनो

पासपोर्ट आदि मिले थे। स्पेशल सेल ने 2009 में इनके खिलाफ मकोका के तहत केस दर्ज किया।

ऐसे मिली सजा

एएसजे राकेश स्याल की कोर्ट ने सभी 6 लोगों को मकोका के तहत दोषी पाया। उन पर 3.25 करोड़ रूपये काजुर्माना किया गया। इस जुर्माने में से 33,80,000 की रकम को 11 पीडितो में बांटने का आदेश हुआ। 6 लोगो का यह सिंडिकेट   हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के 31 मामलो में लिप्त था।

देखें वीडियो-

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Train Cancelled October 2026: अक्टूबर में 40 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, टिकट है तो पहले चेक करें अपनी ट्रेन | सट्टे का पैसा शेयर बाजार तक कैसे पहुंचता है? महादेव बेटिंग केस से समझिए पूरा खेल | आपके नाम पर कोई और SIM तो नहीं चला रहा? घर बैठे ऐसे करें जांच | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका |
23-09-2026