रजनीकांत मिश्रा ने संभाली एसएसबी की कमान

1984 बैच के आईपीएस रजनीकांत मिश्रा ने अर्चना रामासुंदरम से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक के पदभार को ग्रहण किया। वे 1984 बैच के यू.पी. कैडर पुलिस अधिकारी है। उन्होंने विज्ञान में स्नातकोत्तर किया है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी), एसपी (शहर), एसपी / एसएसपी, डीआईजी, आईजी और एडीजी के रूप में कार्य किया है। उन्होंने एसएसपी लखनऊ और एसएसपी इलाहाबाद सहित उत्तर प्रदेश के कुछ महत्वपूर्ण जिलों में कार्य किया हैं। इसके अलावा, उन्होंने यू.पी. पुलिस के इंटेलिजेंस, सतर्कता, आर्थिक अपराध विंग (ईओडब्ल्यू), पीएसी, रेलवे और प्रशिक्षण केंद्रों में भी कार्य किया हैं।

रजनीकांत मिश्रा वर्ष 2002 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में शामिल हुये और वर्ष 2009 तक डीआईजी और आईजी के पद पर कार्यरत रहे। यूपी कैडर में वापस लौटने के बाद, उन्होंने आईजी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), आईजी / एडीजी मेरठ और एडीजी (सुरक्षा) उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी सेवाये प्रदान की।

अपनी दूसरी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, वे बीएसएफ में जून 2013 में शामिल हुये और आईजी / एडीजी बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय त्रिपुरा और दक्षिण बंगाल के रूप में काम किया। महानिदेशक, एसएसबी का पद संभालने से पहले, वह एडीजी, बीएसएफ मुख्यालय के पद पर कार्यरत थे। उन्हें 2003 में पुलिस मेडल और 2009 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी नवाजा गया हैं।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CCTNS में दिल्ली पुलिस नंबर 1: प्रगति डैशबोर्ड पर 100% स्कोर के साथ लगातार छठी बार शीर्ष स्थान | IPPB में SHG बचत खाता कैसे खोलें?—पूरी जानकारी हिंदी में | Pitbull के बीच रजाई में छिपी महिला! दिल्ली में ऐसे खुली चौंकाने वाली क्राइम स्टोरी | अरुणाचल प्रदेश में हाई-टेक थर्मल ड्रोन से वन्यजीव संरक्षण को नई ताकत | डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड क्या है? WhatsApp पर ठगी से कैसे बचें, क्या है सरकार की नई तैयारी | Uttam Nagar Double Murder: फरार Akash @ Akki राजस्थान से गिरफ्तार, ऐसे पहुंची पुलिस | जानिए दाउद का साथी सलीम कैसे लाया जा सका भारत, अमित शाह ने क्या कहा | हीट स्ट्रोक से बचाव: AC से निकलकर तुरंत धूप में जाना क्यों खतरनाक है | खंबटकी घाट में बड़ा बदलाव 2026ः नई टनल से 10 मिनट में सफर पूरा | Truecaller क्या है और कैसे काम करता है? भारत में कॉल स्कैम से बचने का पूरा गाइड |
02-05-2026