सीसीटीवी में कैद स्टेशन के फोन चोर को आरपीएफ ने पकड़ा फिर क्यों छोड़ा, मलाड स्टेशन पर भी पकड़ा गया मोबाइल चोर

अगर आप रेल से यात्रा कर रहे हैं तो पहली बात मोबाइल चोरों से सावधान रहिए औऱ दूसरी बात मोबाल गुम होने पर जीआरपी थाने में मामला जरूर दर्ज कराईए। अगर आपने मामला दर्ज नहीं कराया तो चोर पकड़े जाने पर भी आसानी से छूट जाएगा।

ऐसा ही एक वाक्या मुंबई के नालासोपारा रेलवे स्टेशन पर 29 सितंबर को हुआ। रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल मुकेश और शैलेन्द्र सिंह ने मीडिल ब्रिज के नीचे से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। दरअसल ये संदिग्ध 19 सितंबर को दोपहर करीब 1.53 बजे एक रेलयात्री से मोबाइल छीनते समय सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। तभी से उसकी तलाश थी। हिरासत में लिए गए शख्स ने पूछताछ में अपना नाम अशरफ बताया। आरपीएफ ने अशरफ नाम के इस चोर को जीआरपी के हवाले कर दिया। मगर जीआरपी ने इस चोर को अपने पास लेेने से मना कर दिया। जीआरपी के मना करने की वजह थी अशरफ के खिलाफ किसी तरह की शिकायत का दर्ज ना होना। दरअसल 19 सितंबर को जिस रेलवे यात्री से मोबाइल छीनने की वारदात करते हुए अशरफ सीसीटीवी में कैद हुआ था उस यात्री ने कोई मामला दर्ज नहीं कराया था इसलिए जीआरपी अशरफ को लेने के लिए तैयार नहीं थी। आखिरकार अशरफ को जमानत पर छोड़ना पड़ा।

दूसरे मामले में मलाड़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के हवलदार संतोष सिंह ने गौतम जगन्नाथ नाम के मोबाइल फोन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से स्टेशन से ही छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया गया।

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार | Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल | बिहार का विकास कैसे होगा? रोजगार, पलायन और सामाजिक बंटवारे पर उठे बड़े सवाल | Porn Video Scam: वीडियो के चक्कर में फोन हैक, बैंक खाता भी हो सकता है खाली | आंतरिक शांति कैसे पाएं? राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज ने बताया मन को शक्तिशाली बनाने का रास्ता | सावधान! WhatsApp Chat Cloning से खाली हो सकता है बैंक खाता, ₹2 करोड़ की ठगी ने खोली आंखें | ऑनलाइन फ्रॉड: पहले दिखाया नकली मुनाफा, फिर 30 लाख फंसे, ऐसे पहचानें पूरा खेल | Drishti IAS Coaching Fees में छूट: CISF परिवारों को किन परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगा लाभ | साइबर ठगी के इस नए तरीके ने पुलिस को भी डाल दिया सकते में, हो जाइए आप भी सावधान ! |
07-09-2026