जानिए डाकघर बचत योजना (post office saving scheme ) के बारे में सरकार का यह फ़ैसला

post office saving scheme

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

जानिए डाकघर बचत योजना (post office saving scheme ) के बारे में सरकार का यह फ़ैसला

ग्रामीण क्षेत्रों में अपने नेटवर्क और डाक संचालन को मजबूती प्रदान करने और गांवों की विशाल जनसंख्या तक लघु बचत योजनाओं की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, डाक विभाग ने अब सभी लघु बचत योजनाओं को विस्तार देकर शाखा डाकघर स्तर तक कर दिया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में, 1,31,113 शाखा डाकघर काम कर रहे हैं। पत्र, स्पीड पोस्ट, पार्सल, इलेक्ट्रॉनिक मनी ऑर्डर, ग्रामीण डाक जीवन बीमा की सुविधाओं के अलावा, इन शाखा डाकघरों के द्वारा अब डाकघर बचत खाता, आवर्ती जमा, सावधि जमा और सुकन्या समृद्धि खाता योजनाएं भी प्रदान की जा रही हैं।

नए आदेश के माध्यम से, शाखा डाकघरों को सार्वजनिक भविष्य निधि, मासिक आय योजना, राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र, किसान विकास पत्र और वरिष्ठ नागरिक बचत योजनाओं (saving schemes) की सुविधाएं प्रदान करने की भी अनुमति प्रदान की गई है। ग्रामीण लोगों को अब वही डाकघर बचत बैंक वाली सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी, जिनका फायदा शहर में रहने वाले लोग उठा रहे हैं। वे अपनी बचत को, अपने गांव के डाकघर के माध्यम से ही लोकप्रिय योजनाओं में जमा कर सकेंगे। इसके द्वारा ज़्यादातर लोगो तक post office saving schemes पहुंच पाएगी

सभी डाकघर बचत योजनाओं (post office saving schemes ) को लोगों के घर तक पहुंच प्रदान करके, ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की दिशा में विभाग द्वारा उठाया गया यह एक और महत्वपू्र्ण कदम है।

पढ़े पूरी खबर कार लूट की एक सत्यकथा, जब 100 किमी तक पुलिस ने पीछा किया तो क्या हुआ जानिए, वीडियो भी देखें

Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 25 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | डिजिटल लॉक: सुरक्षा का आधुनिक साधन या आपातकाल में छिपा खतरा? | कुख्यात गैंग का नाम, व्हाट्सएप पर धमकी और रंगदारी की मांग, जांच में निकला बड़ा सच | प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026: आवेदन कैसे करें, जानें पात्रता और अंतिम तिथि | एक पुष्प हमें जीवन की सबसे बड़ी सीख कैसे देता है? जानिए समर्पण का अनमोल संदेश | महाकाल की सुरक्षा में क्या है ‘त्रिनेत्र’ का रहस्य? भीड़ बढ़ने से पहले देता है अलर्ट | जीवन में सफलता का आधार है सत्कर्म का महत्व | PM Surya Ghar Yojana 2026: ₹78,000 तक सब्सिडी कैसे मिलेगी? जानिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और पूरी जानकारी | साइबर ठगी से बचाव: फ्री ऐप का लालच कैसे बन सकता है बड़ा खतरा | कम बोलने का महत्व: चिंता मुक्त जीवन,कर्मयोग और शिव आराधना का मार्ग | SIM Swap Fraud क्या है? हाईकोर्ट के फैसले ने टेलीकॉम कंपनियों की जिम्मेदारी तय की! |
10-06-2026