महेन्द्र सिंह धोनी की चंद बातें ये भी जान लीजिए

Ms dhoni

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली ,इंडिया विस्तार। भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी 39 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था।
रांची में पैदा हुए धोनी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने क्रिकेट कैरियर के शुरुआती दौर से ही मैदान पर अपना लोहा मनवाने वाले एमएस धौनी अपने अजीबाेगरीब निर्णय के लिए भी जाने जाते हैं।

धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी में टीम ने तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी भारत ने धोनी की ही कप्तानी में जीते हैं।

करियर के शुरुआती दिनों में 2007 में उन्हें टी20 की कप्तानी सौंपी गई थी। धोनी की कप्तानी में ही भारत ने 2007 में पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीता था।

महेंद्र सिंह धोनी भारत के चौथे और दुनिया के 12वें खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वनडे में 10 हजार रन बनाए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK ) को तीन बार जितवाया है।

2005 में धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ अपना सर्वाधिक स्कोर 183 बनाया था। वह दुनिया के पांचवें बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे में 200 छक्के मारे हैं।

2010 मे धोनी ने साक्षी सिंह रावत से शादी की। उनकी एक बेटी है ,जिसका नाम ज़ीवा धोनी है।

क्रिकेट के अलावा बैडमिंटन का भी शौक रखते हैं। रांची में कभी भी अपनी बाइक लेकर रोड पर फर्राटा भरते नजर आते हैं। अपने फैन को कभी निराश नहीं करते। जेएससीए स्‍टेडियम में अक्‍सर वे अपने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाते नजर आते हैं। उनके क्रिकेट कॅरियर के दौरान ही उन पर एक फिल्‍म बनी, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत ने माही का किरदार अदा किया।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? |
08-10-2026