छतीसगढ़ में राकेट लांचर सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार डेस्क। छतीसगढ़ पुलिस ने माओवादियो के एक बड़े कैंप का भांडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए हैं। दरअसल छतीसगढ़ के जिला नारायणपुर के ओरछा थाना इलाके के घट्टेकाल-डेंगलपुट्टी-पाईवेयर जंगल क्षेत्र में माओवादियों के होने की सूचना पर डीआरजी एवं एसटीएफ की संयुक्त पार्टी छापा मारने पहुंची।

नक्सलियों की तलाश में सुरक्षा बल के जवान अबूझमाड़ की दुर्गम पहाड़ियों व घने जंगल में सर्चिंग कर रहे थे। इसी बीच नक्सलियों को सुरक्षा बलों के बारे में जानकारी मिल गई औऱ वो कैंप छोड़कर फरार हो गए। डीआरजी एवं एसटीएफ बल द्वारा माओवादियों की संभावित ठिकानों पर बारीकी से सर्चिंग करने पर डेंगलपुट्टी जंगल में माओवादियों के अस्थाई कैम्प का भांडा फोड़ किया। कैम्प में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ नक्सलियों के दैनिक उपयोग सामग्री इत्यादि बरामद की गई। अस्थाई कैम्प के थोड़ा आगे माओवादियों के डम्प (Dump) को भी बरामद की गई। उक्त डम्प (Dump) में भारी मात्रा में माओवादियों की हथियार, गोलाबारूद, आईईडी, राकेट लान्चर इत्यादि सामग्री भी बरामद हुई। सुरक्षा बलों द्वारा मुख्यालय वापस आने पर और विस्तृत जानकारी दी जावेगी। काफी समय अंतराल पश्चात् अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा माओवादियों के कैम्प को ध्वस्त कर बड़ी मात्रा में गोलाबारूद, हथियार, विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मानव जीवन का महत्व: ज्ञान, भक्ति और विश्वास से मिलता है ईश्वर का अनुग्रह | CISF Training: ड्रोन, साइबर सुरक्षा और कमांडो ट्रेनिंग से कैसे तैयार होते हैं अधिकारी? | बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा क्यों बन रही वैश्विक चिंता, भारत के सामने क्या हैं चुनौतियां? | Cyber Security Training: IIT Madras में CISF जवानों के लिए शुरू हुआ एडवांस साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम | सुरक्षा के साथ हरियाली का संकल्प: CISF ने 6 वर्षों में लगाए 44 लाख से अधिक पौधे | AI Prompt Injection Cyber Security: AI को कैसे बनाया जा रहा है साइबर हमलों का हथियार? | रिश्तों का महत्व: एक विवाद के कारण पूरे संबंध को कभी मत तोड़िए | दिल्ली एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी नाकाम, CISF की सतर्कता से खुला बड़ा राज | डिजिटल लॉक: सुरक्षा का आधुनिक साधन या आपातकाल में छिपा खतरा? | कुख्यात गैंग का नाम, व्हाट्सएप पर धमकी और रंगदारी की मांग, जांच में निकला बड़ा सच |
14-06-2026