अब सोनू निगम का वायरल वीडीयो चर्चा में जानिए क्या कहा है इसमें सोनू ने

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

सोनू निगम का एक वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे उन्होंने कहा है आज कल भारत मे हर कोई किसी न किसी प्रेशर से जूझ रहा है विडीयो में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत और भारत चीन के बीच हो रही झड़प का जिसमे २० नौजवानो के शहीद होने का भी जिक्र किया है।

वायरल वीडियो में सोनू निगम कह रहे है कि आज एक एक्टर मरा है , कल आप किसी सिंगर ,कंपोजर , संगीतकार या लिरिक्स रइटर्स के बारे मे भी ऐसा सुन सकते है क्योंकि फ़िल्मो से बड़ा माफिया म्यूजिक मे है। मैं समझ सकता हूँ की बिज़नेस करना जरूरी है पर रूल करना सही नहीं है।

वह अपने आपको लकी बताते हुए आगे कहते है की वो बहुत ही कम उम्र मे इंडस्ट्री मे आए थे इसलिए इस चंगुल से निकल गये पर अब जो नए बच्चे आ रहे है उनके लिए बहुत मुश्किल है।वो सब परेशान है।विडीयो में उन्होंने ने कहा की निर्माता काम करना चाहते है, निर्देशक काम करना चाहते है ,म्यूजिक कंपोजर काम करना चाहते है पर म्यूजिक कंपनी बोलेगी ये हमारा आर्टिस्ट नहीं है। इंडस्ट्री में सिर्फ दो लोगो के हाथो में ताकत है वो तय करते है किससे गाना गवाना है किससे नहीं गवाना ।

मैं निकल चुका हू उस वक्त से ,मै अपनी दुनिया मे बहुत खुश हूँ।मैंने नए सिंगर,नए कंपोजर की आँखों मे डर देखा है अगर वो मर गए तो आपके ऊपर भी सवाल आएगा।उन्होंने आगे कहा की ये सब गन्धर्व लोग है इन लोगो को प्रताड़ित मत कीजिये।मेरे साथ मे जब ऐसा हो सकता है की मुझे बुलाकर गाना गवाते हो फिर उसे डब करते हो।मैं 1989 से काम कर रहा हूँ मेरे साथ ऐसा कर सकते तो छोटे बच्चो के साथ क्या कर रहे होंगे। आप थोड़े दयालु हो जाइये । सोनू निगम ने बिना सलमान खान का नाम लिए उनकी और इशारा किया है।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मुंबई एयरपोर्ट पर 1.31 किलो सोना बरामद, CISF ने तस्करी की कोशिश पकड़ी | अगरतला एयरपोर्ट पर 4 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, CISF ने फ्लाइट से उतारा | विश्व हाथी दिवस: 22,446 हाथी फिर भी खतरे में, आखिर इंसान और हाथी क्यों आमने-सामने? | साइबर ठगों के निशाने पर क्यों रहते हैं बुजुर्ग ? जानिए साइबर ठगी के ये तरीके, ऐसे करें बचाव | Meta पर भारत की सख्ती: पेड प्रमोशन, स्कैम विज्ञापन और CSAM पर उठे गंभीर सवाल | World Lion Day: गुजरात के गिर के शेरों की सफलता और आगे की चुनौती | फोन किल स्विच: मोबाइल चोरी या हैक होने पर डेटा बचाने का आसान साइबर सुरक्षा उपाय | NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई की चार्जशीट में क्या है? जानिए पूरी कहानी | Brown University Scholarship: 17 साल के Pranav Ilango को 3.55 करोड़ की स्कॉलरशिप, जानिए पूरी कहानी | कबड्डी खिलाड़ी क्यों बना था डॉ. झटका, 28 साल बाद दिल्ली पुलिस ने कैसे पकड़ा जानिए एक सत्य अपराध कथा |
10-08-2026