कोविड-19 के खिलाफ जंग में वायु सेना ने जारी रखी है मदद की मुहिम

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने नावल कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई के दौरान भारत सरकार की सभी उभरती जरूरतों को पूरा करने की दिशा में अपने प्रयासों को तेज कर दिया है। भारतीय वायुसेना ने देश के अंदर, चिकित्सा कर्मियों के साथ-साथ दवाईयों और राशन की आवश्यक आपूर्तियों को जारी रखा हुआ है, जिससे राज्य सरकारों और सहायक एजेंसियों को इस संक्रमण के खिलाफ प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए मजबूत किया जा सके।

भारतीय वायुसेना का परिवहन विमान, 25 अप्रैल 20 को कोविड-19 से मुकाबला करने के लिए मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे पर 22 टन चिकित्सा सामग्री के साथ पहुंचा। मिज़ोरम और मेघालय की सरकारों के लिए यह आपूर्ति की गई। भारतीय वायुसेना ने अब तक लगभग 600 टन चिकित्सा उपकरण और सहायक सामग्री पहुंचाई।

कुवैत द्वारा भारत सरकार से किए गए अनुरोध की प्रतिक्रिया के रूप में, 11 अप्रैल 2020 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) रैपिड रिस्पांस की 15 सदस्यीय टीम को कुवैत भेजा गया। काम खत्म होने के बाद इस टीम को 25 अप्रैल 2020 को भारतीय वायुसेना के सी-130 विमान के द्वारा कुवैत से वापस लाया गया। वापसी के दौरान कैंसर से पीड़ित एक छह वर्षीय लड़की, जिसे तत्काल आपातकालीन सर्जरी की आवश्यकता थी, को उसके पिता के साथ वहां से लेकर आया गया।

भारतीय वायुसेना कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों का अपने कार्य स्थलों पर पालन करते हुए, अभियानों को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जैसा कि देश इस संक्रमण को रोकने और पराजित करने के लिए अपनी बड़ी लड़ाई लड़ रहा है, भारतीय वायुसेना सभी उभरती जरूरतों को पेशेवर तरीके से पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।     

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | आपके नाम पर कोई और SIM तो नहीं चला रहा? घर बैठे ऐसे करें जांच | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से |
22-09-2026