इस्कॉन मंदिर की सुरक्षा चाक चौबन्द

इंडिया विस्तार, नई दिल्ली

दिल्ली के सबसे बड़े इस्कॉन मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आने वाले लाखों भक्तों को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम की पूरी तैयारी कर ली है कल ऑडिटोरियम में डीसीपी साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट चिन्मय विस्वाल ने सैकड़ों पुलिस कर्मियों के साथ कल शाम ब्रीफिंग की और उन्हें जन्माष्टमी के अवसर पर किस तरह से ड्यूटी करनी है कहां-कहां करनी है जिससे सुरक्षा इंतजाम पुख्ता हो इसके बारे में उन्हें जरूरी सलाह और आवश्यक निर्देश दिए.

डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि ईस्ट ऑफ कैलाश में स्थित इस्कॉन मंदिर कृष्ण भक्तों का बहुत ही बड़ा पवित्र स्थान है और यहां जन्माष्टमी के ऊपर 5 से 7 लाख भक्तों के आने की संभावना है. इस भीड़ को सही ढंग से मंदिर में प्रवेश करने और बाहर निकलने को लेकर मंदिर मैनेजमेंट से दी राउंड में मीटिंग हो चुकी है. किस तरह से यहां पर इंतजाम करना है इसके बारे में उन्हें जानकारी दे दी गई है. दिल्ली पुलिस के तरफ से 750 सौ जवान जिला पुलिस के मंदिर की सुरक्षा में लगाए जाएंगे. जबकि 5 कंपनी आउट फोर्स की भी सुरक्षा के लिए जन्माष्टमी पर उपलब्ध होंगे वो अलग. मंदिर के बाहर आसपास मोर्चा, मचान, मेटल डिटेक्टर फ्रेम लगाया जा रहा है. साथ में एक कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है जिससे पूरे सुरक्षा इंतजाम का सेकंड दर सेकंड जायजा लिया जाएगा. भक्तों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस सुरक्षा इंतजामों के अलावा बाहरी परिसर में जहां पर पार्किंग की इंतजाम है, उसको भी ध्यान में रखते हुए यह सुनिश्चित करने में लगी हुई है कि लोग तरीके से मंदिर तक पहुंचे और तरीके से बाहर निकल जाए. जिससे कि मेन रोड पर भीड़ भाड़ और अफ़रातफरी का माहौल ना हो.
डीसीपी ने बताया कि राउंड द क्लॉक सुरक्षा इंतजाम को लेकर पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे और यह इंतजाम रविवार से लेकर तीन दिन तक मंगलवार शाम तक चलेगा.

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ‘राम की शक्ति पूजा’ से प्रेरित पुस्तक ने युवाओं को दिया नया संदेश | 8वां वेतन आयोग 2026: फिटमेंट फैक्टर कितना होगा, नई सैलरी क्या होगी और DA का क्या होगा—जानिए सब कुछ | Fake APK App Scam: Android यूजर्स के लिए नया खतरा, जानिए कैसे बचें | Malware Alert: नकली Software Update से फोन हैक, Delhi Police केस से सीखें बचाव के पक्के तरीके | संगति का प्रभाव और सनातन धर्म की व्यापकता | AI का युग: भारतीय विद्यार्थियों और युवाओं के लिए वे उपकरण जो 2026 में सबसे ज़्यादा काम आ रहे हैं | पासवर्ड नहीं, पासफ़्रेज़ अपनाइए — मजबूत साइबर सुरक्षा की नई आदत | सीमाहीन साइबर अपराध का बढ़ता जाल: Operation Ramz से समझें फ़िशिंग और मैलवेयर का असली खतरा | नोएडा एयरपोर्ट Flight Schedule June 2026: पहली उड़ान, रूट्स और जेवर कैसे पहुंचें—पूरी जानकारी | साइबर गुलामी से लौटे युवक फिर उसी अंधेरे में क्यों खो गए? |
25-05-2026