आपकी कार का डेटा चोरी हो रहा है? स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का सच जानिए

आधुनिक इलेक्ट्रिक और स्मार्ट वाहन अब इंटरनेट के माध्यम से ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट प्राप्त करते हैं, जो सुविधा के साथ-साथ रिमोट कोड इंजेक्शन, डेटा चोरी और सप्लाई चेन हमलों जैसे गंभीर खतरे भी लेकर आती है। जानिए इन जोखिमों से निपटने के लिए किस बहु-स्तरीय सुरक्षा ढांचे की आवश्यकता है।
स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन OTA अपडेट साइबर सुरक्षा जोखिम — हैकिंग और डेटा चोरी का खतरा दर्शाता चित्र

क्या आपके पास स्मार्ट और इलेक्ट्रिक वाहन है या लेने की सोच रहे हैं ? तो ये पोस्ट पूरा जरूर पढ़ लीजिएगा। स्मार्ट और इलेक्ट्रिक वाहन से डेटा चोरी होने का खतरा है। इस तरह के साइबर खतरे पर विचार करना जरूरी है। आधुनिका स्मार्ट और इलेक्ट्रिक वाहन अब इंटरनेट के माध्यम से ओवर-द-इयर सॉप्टवेयर अपडेट प्राप्त करते हैं।

यह भी पढ़ेंः क्या ई-रिक्शा की बैटरी भी साइबर हमले का शिकार हो सकती है? जानिए पूरी सच्चाई

यह तकनीक सर्विस सेंटर जाने की जरुरत तो खत्म कर देती है मगर साइबर हमलों औऱ राष्ट्रीय सुरक्षा का खतरा भी बढ़ा देती है।

इलेक्ट्रिक वाहन पर क्यों मंडरा रहा साइबर सुरक्षा का खतरा

वाहन की टेलीमेट्री और यूजर डेटा की चोरी से वाहन की लोकेशन ट्रैकिंग होने का खतरा रहता है। हैकिंग की स्थिति में तुरंत अपडेट रोलबैक गड़बड़ी से बचने का उपाय है। यूके, अमेरिका, जर्मनी और जापान जैसे देशों ने ऑटोमोबाइल साइबर सुरक्षा मानकों की समीक्षा शुरू की है। ISO/SAE 21434 और UNECE WP.29 R155/R156 जैसे मानक अब सभी कनेक्टेड वाहनों के लिए अनिवार्य किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः क्या आप जानते हैं,आपका मोबाइल कैसे हैक हो सकता है ? जानिए हैकिंग से कैसे बचें

ये हैं खतरे

हैकर्स कमजोर प्रमाणीकरण का फायदा उठाकर अपडेट के दौरान दुर्भावनापूर्ण कोड डाल सकते हैं। इससे वाहन के ब्रेक, स्टीयरिंग या एक्सेलेरेशन पर नियंत्रण खो सकता है। इसी तरह अपडेट भेजने और प्राप्त करने के बीच डेटा को इंटरसेप्ट किया जा सकता है, जिसकी वजह से अपडेट फाइलों में छेड़छाड़ या एन्क्रिप्शन कुंजी चोरी हो सकती है।

यह भी पढ़ेंः डॉक्सिंग क्या है? क्या आप doxing से बच सकते हैं?

साइबर क्रिमिनल वाहन के ECU फर्मवेयर में अनधिकृत बदलाव कर सकता है ऐसी स्थिति में सुरक्षा फीचर्स निष्क्रिय हो सकते हैं या सेंसर डेटा बदला जा सकता है। वाहन की टेलीमेट्री और उपयोगकर्ता डेटा की चोरी भी की जा सकती है जिससे गोपनीयता का उल्लंघन और वाहन की लोकेशन ट्रैकिंग का खतरा होगा।

साइबर क्रिमिनल अपडेट सर्वर या विक्रेता सिस्टम को हैक कर सकते हैं, इसकी वजह से वैध अपडेट के माध्यम से हजारों वाहनों में संक्रमण फैल सकता है।

राष्ट्रीय सुरक्षा पर ऐसे हो सकता है खतरा

यदि बड़ी संख्या में वाहन हैक हो जाएं तो परिवहन व्यवस्था ठप हो सकती है। इसके अलावा विदेशी एजेंसियां वाहनों के डेटा का दुरुपयोग कर जासूसी कर सकती हैं। स्मार्ट ग्रिड या आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहन हथियार के रूप में इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

ये हैं उपाय
A. सुरक्षित OTA संरचना

  1. एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन:
    o सभी अपडेट ट्रांसमिशन में AES-256 या RSA-4096 एन्क्रिप्शन का प्रयोग।
    o संचार चैनल के लिए TLS 1.3 का उपयोग।
  2. डिजिटल सिग्नेचर सत्यापन:
    o प्रत्येक अपडेट पैकेज को निर्माता द्वारा क्रिप्टोग्राफिक सिग्नेचर से प्रमाणित किया जाए।
    o वाहन में पब्लिक की इंफ्रास्ट्रक्चर (PKI) के माध्यम से सत्यापन।
  3. मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA):
    o अपडेट स्वीकार करने से पहले निर्माता और वाहन दोनों की पहचान सत्यापित हो।
  4. सिक्योर बूट मैकेनिज्म:
    o वाहन स्टार्ट होते समय फर्मवेयर की अखंडता की जांच।
    B. नेटवर्क और डेटा सुरक्षा
    • इंट्रूज़न डिटेक्शन सिस्टम (IDS): वाहन के नेटवर्क ट्रैफिक की निगरानी।
    • फायरवॉल और सैंडबॉक्सिंग: OTA मॉड्यूल को ड्राइविंग सिस्टम से अलग रखना।
    • ज़ीरो-ट्रस्ट आर्किटेक्चर: हर बाहरी कनेक्शन को अविश्वसनीय मानकर सत्यापन करना।
    C. परिचालन सुरक्षा उपाय
    • नियमित पेनिट्रेशन टेस्टिंग और साइबर ऑडिट।
    • इंसीडेंट रिस्पॉन्स प्रोटोकॉल — हैकिंग की स्थिति में तुरंत अपडेट रोलबैक।
    • AI आधारित निगरानी प्रणाली — असामान्य गतिविधियों का रियल-टाइम पता लगाना।
    OTA तकनीक वाहन रखरखाव में क्रांति ला रही है, लेकिन इसके साथ साइबर जोखिम भी बढ़ रहे हैं। भारत के स्मार्ट मोबिलिटी इकोसिस्टम को सुरक्षित रखने के लिए बहु-स्तरीय सुरक्षा ढांचा, मजबूत एन्क्रिप्शन, प्रमाणीकरण और नियामक निगरानी आवश्यक है।
Picture of inspector raman kumar
inspector raman kumar
इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह,दिल्ली पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है । वे दिल्ली के कई पुलिस थानों के साथ साथ साइबर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष रहे है । वे साइबर जागरूकता के लिए साइबर सेफ व्हाट्सएप्प ग्रुप और बी द पुलिस नाम से फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप के संचालक है ।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | आपकी कार का डेटा चोरी हो रहा है? स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का सच जानिए | Dhanushkodi Ghost Village: भारत की आखिरी सड़क पर बसा ‘भूतिया गांव’, शाम ढलते ही क्यों लग जाता है कर्फ्यू? | क्रिप्टो Conduits और USDT मनी लॉन्ड्रिंग: साइबर ठग कैसे छिपाते हैं धोखाधड़ी की रकम, जानिए बचाव और कार्रवाई का पूरा मॉडल | पेंशन अदालत क्या है? पेंशनभोगियों की शिकायतों के समाधान की पूरी जानकारी | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस: क्यों मनाया जाता है और हर नागरिक के लिए इसका क्या महत्व है? | CKYC नंबर है या नहीं? अभी जानें, एक नंबर से आसान होगी बैंकिंग और बढ़ेगी साइबर सुरक्षा | श्राद्ध में कौवे को पहला ग्रास क्यों दिया जाता है? जानिए काक बलि का रहस्य | ऑपरेशन Cy-Vajra में बड़ा खुलासा, 8 फर्जी कॉल सेंटर सील, 49 गिरफ्तार, ऐसे काम करता है साइबर ठगी का नेटवर्क | RBI आंतरिक लोकपाल (Internal Ombudsman) क्या है? साइबर फ्रॉड पीड़ितों के लिए शिकायत निवारण का मजबूत सुरक्षा तंत्र | दिल्ली ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, जानिए कैसे मिलकर काम करती हैं Delhi Traffic Police और दूसरी एजेंसियां |
22-07-2026