डिजिटल अरेस्ट क्या है? ऑपरेशन बजरंग से समझें साइबर ठगी का पूरा जाल

digital giragtari gang arrested in operation bajrang

क्या आपको पता है कि डिजिटल गिरफ्तारी आज देश के सबसे खतरनाक साइबर अपराधों में से एक है। पीड़ित को वीडियो कॉल पर नकली पुलिस सेटअप दिखाकर घंटो प्रताड़ित करना और मोटी रकम ऐंठ लेना इसका सबसे खास तरीका है।

डिजिटल गिरफ्तारी में दावा किया जाता है कि आपके आधार कार्ड, फोन नंबर या बैंक खाते से कोई गैरकानूनी काम हुआ है। इससे पीड़ित बुरी तरह डर जाता है। उसे परिवार से कुछ भी बताने के लिए मना किया जाता है। केस बंद करने के लिए पैसे मांगे जाते हैं। कभी कभी यह सिलसिला घंटे नहीं दिनों तक चलता है।

ऑपरेशन बजरंगः जब पुलिस ने तोड़ा साइबर जाल

मथुरा के शेरगढ़ क्षेत्र के जंघावली और बिशम्भरा गांव सुनने में बड़े साधारण लगते हैं। लेकिन इन्हीं गांवो से एक बड़ा साइबर नेटवर्क देश भर के लोगों को अपना निशाना बना रहा था। डिजिटल गिरफ्तारी, फिशिंग कॉल और निवेश स्कैम इनके हथियार थे।

जब खुफिया जानकारी पुख्ता हुई तो 22 फरवरी को एसएसपी श्लोक कुमार और ग्रामीण एसपी सुरेश चंद्र रावत की अगुवाई में मथुरा पुलिस ने एक ऐसा अभियान तैयार किया जो इस साइबर नेटवर्क की जड़ें हिला दे।

यह भी पढ़ेंः सावधान! शेयर बाजार के नाम पर 500% रिटर्न का झांसा, पूर्व CBI अफसर की पत्नी से 2.58 करोड़ की ठगीः ऐसे बचें

काम की पोस्टः cyber crime के जाल में फंसने की खास वजहों को आप भी जान लीजिए

13 थानों के 250 पुलिसकर्मी और पीएसी के जवानों ने गांवों को चारो तरफ से घरे लिया। भागने का कोई रास्ता नहीं छोड़ा गया। दरवाजे तोड़े गए, संदिग्धों को दबोचा गया, उपकरण जब्त किए गए। कार्रवाई इतनी तेज थी कि साइबर बदमाशों को अलर्ट होने का मौका ही नहीं मिला।

इस ऑपरेशन में 34 साइबर अपराधियों को गिरफ्त में लिया गया। 45 आरोपी खेतों के रास्ते भागने में सफल रहे। एफआईआर जर्ज हुई, डिजिटल उपकरणों की फारेंसिक जांच के साथ साथ वित्तीय लेन-देन की कड़ियां जोड़ने का काम शुरू हुआ।

ऑपरेशन बजरंग सिर्फ एक कार्रवाई नहीं बल्कि संदेश

मथुरा पुलिस ने ऑपरेशन बजरंग के पहले देवसिरास गांव में भी बड़ी कार्रवाई की थी। इस गांव को मिनी जामताड़ा कहा जाता था। यहां से डिजिटल गिरफ्तारी, फिशिंग और निवेश घोटाले को अंजाम दिया जाता था।

उस अभियान में 42 साइबर अपराधी गिरफ्तार हुए। दोनों ऑपरेशन यह बताने के लिए काफी हैं कि मथुरा के कुछ क्षेत्रों में साइबर अपराध नेटवर्क ने जड़ जमा लिया था।

कैसे काम करता है गिरोह

ग्रामीण साइबर अपराध गिरोह काफी संगठित होते हैं। इनके बीच हर काम बंटा होता है। किसी के पास कॉल करने का तो किसी के पास पैसे ट्रांसफर करने का काम तो कोई सिम कार्ड और फर्जी दस्तावेज मैनेज करने का काम करता है। डिजिटल गिरफ्तारी इनका बिल्कुल नया और खतरनाक हथियार है।

जामताड़ा से मथुरा तकः ग्रामीण साइबर अपराध की कहानी

झारखंड का जामताड़ा जिला इस मॉडल का जन्मस्थान माना जाता है। यहाँ से गाँव के युवाओं ने मिलकर फोन पर ठगी का एक संगठित तंत्र खड़ा किया। जब यह मॉडल सफल हुआ, तो यह एक franchise की तरह देशभर में फैल गया।

आज राजस्थान के भरतपुर, उत्तर प्रदेश के मथुरा-आगरा, हरियाणा के नूँह और मध्यप्रदेश के कई इलाकों में “मिनी जामताड़ा” उगते जा रहे हैं। इन जगहों को इसीलिए चुना जाता है क्योंकि यहाँ सस्ते SIM कार्ड, कच्ची बस्तियाँ और बेरोज़गार युवाओं की भरमार है।

“जामताड़ा मॉडल” अब एक जगह तक सीमित नहीं — यह एक franchise की तरह देशभर में फैल चुका है और ऑपरेशन बजरंग इसी के खिलाफ एक निर्णायक कदम था।

साइबर ठगी से कैसे बचें? — 8 ज़रूरी उपाय

डिजिटल गिरफ्तारी और साइबर ठगी से बचने के लिए सजगता आपका सबसे बड़ा हथियार है। नीचे दिए गए 8 उपाय अपनाएं और अपने परिवार को भी ज़रूर बताएं।

  • OTP कभी शेयर न करें, कोई भी असली बैंक या सरकारी संस्था फोन पर OTP, पासवर्ड या खाता नंबर नहीं माँगती — कभी नहीं।
  • वीडियो कॉल से न डरें, डिजिटल गिरफ्तारी जैसी कोई चीज़ नहीं होती। “अधिकारी” दिखे तो तुरंत कॉल काटें और 1930 डायल करें या cybercrime.gov.in
  • संदिग्ध लिंक इग्नोर करें, WhatsApp, SMS या email पर आए “KYC अपडेट” या “बैंक ब्लॉक” वाले लिंक पर कभी क्लिक न करें।
  • गारंटीड रिटर्न = जाल, कोई भी निवेश guaranteed returns नहीं देता। ऐसा दावा दिखे तो समझें — यह फर्जी निवेश घोटाला है
  • बुजुर्गों को सावधान करें, माता-पिता और दादा-दादी को डिजिटल गिरफ्तारी के बारे में ज़रूर समझाएं — वे सबसे ज़्यादा निशाने पर हैं।
  • 2FA ज़रूर लगाएं, बैंक, UPI और email पर Two-Factor Authentication चालू करें — यह सुरक्षा की दूसरी दीवार है।
  • जल्दबाज़ी में निर्णय न लें, ठग हमेशा घबराहट पैदा करते हैं। किसी भी दबाव में आकर पैसे ट्रांसफर न करें — पहले किसी से पूछें।
  • तुरंत रिपोर्ट करें, ठगी होते ही 1930 डायल करें। जितनी जल्दी रिपोर्ट, उतनी ज़्यादा संभावना कि पैसे वापस मिलें।

जागरूकता ही सबसे बड़ी ढाल है

डिजिटल गिरफ्तारी और ऑपरेशन बजरंग की यह कहानी सिर्फ एक पुलिस कार्रवाई की कहानी नहीं है — यह एक सबक है। सबक यह कि साइबर अपराध शहर हो या गाँव, उसे तोड़ा जा सकता है। लेकिन पुलिस की कार्रवाई के साथ-साथ जागरूक नागरिक भी उतने ही ज़रूरी हैं।

हर बार जब आप किसी संदिग्ध कॉल को रिपोर्ट करते हैं, अपने बुजुर्ग माता-पिता को डिजिटल गिरफ्तारी के बारे में समझाते हैं, या 1930 डायल करते हैं — आप भी इस लड़ाई का हिस्सा बनते हैं।

Picture of inspector raman kumar

inspector raman kumar

इसंपेक्टर रमण कुमार सिंह, दिल्ली पुलिस में सिनियर इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। वह दिल्ली के कई पुलिस थानों के साथ साथ साइबर पुलिस स्टेशन के भी थानध्यक्ष रहे हैं। उन्हें साइबर क्राइम के कई अहम मामलों को सुलझाने के लिए जाना जाता है। वह साइबर जागरूकता के लिए साइबर सेफ नामक व्हाट्स ग्रुप, बी द पुलिस ग्रुप नामक फेसबुक पज ग्रुप के संचालक हैं।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | जानिए दाउद का साथी सलीम कैसे लाया जा सका भारत, अमित शाह ने क्या कहा | हीट स्ट्रोक से बचाव: AC से निकलकर तुरंत धूप में जाना क्यों खतरनाक है | खंबटकी घाट में बड़ा बदलाव 2026ः नई टनल से 10 मिनट में सफर पूरा | Truecaller क्या है और कैसे काम करता है? भारत में कॉल स्कैम से बचने का पूरा गाइड | Delhi Crime: DTC बस में चोरी, मां की बहादुरी और पुलिस की तेजी से पकड़ा गया आरोपी | ऑनलाइन ड्रग ट्रैफिकिंग के खिलाफ एनसीबी का ऑपरेशन wipe, जानिए कैसे हो रही कार्रवाई | गेमिंग की लत को कैसे ठीक करें: कारण, खतरे और समाधान | जानकी नवमी 2026 महोत्सव: मधुबनी में श्रद्धा, संस्कृति और उत्साह का संगम | Google Gemini AI + Google Photos Update: क्या आपकी तस्वीरें स्कैन हो रही हैं? | क्या e-PAN Card सच है? PIB ने बताया वायरल मैसेज का सच! |
29-04-2026