वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी

भारत में तेजी से बढ़ रहे वित्तीय साइबर अपराध—जैसे डिजिटल अरेस्ट और निवेश स्कैम—बैंकिंग सिस्टम की कई कमजोरियों को उजागर कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सख्त नियामक कार्रवाई, एआई आधारित धोखाधड़ी पहचान और व्यापक उपभोक्ता जागरूकता ही इस खतरे से निपटने का रास्ता है।
वित्तीय साइबर अपराध

भारत में डिजिटल अरेस्ट और वित्तीय साइबर अपराध जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, उसने देश की बैंकिंग सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि केवल जाकरूकता से काम नहीं चलेगा। बैंकिंग प्रणाली और नियामक ढांचे में बुनियादी सुधार जरूरी है। वित्तीय साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए यह सबसे जरूरी है।

डिजिटल अरेस्ट और निवेश धोखाधड़ी सबसे बड़े वित्तीय साइबर अपराध

साइबर फ्राड डिजिटल अरेस्ट और लुभावने निवेश या ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इस तरह की ठगी केवल तकनीक का खेल नहीं है बल्कि यह डर और विश्वास के दुरुपयोग पर आधारित एक गहरा मनोवैज्ञानिक मायाजाल है।

साइबर फ्राड खुद को सरकारी अधिकारी बता कर डिजिटल अरेस्ट का डर पैदा करते हैं या उंचे लाभ की लालच देकर निवेश करवाते हैं। नियामक खामियों और संस्थानों की विश्वसनीयता का फायदा उठाकर ये बदमाश अहम जानकारी हासिल कर लेते हैं। इसीलिए इन्हें रोकना बड़ी चुनौती है।

प्रणालीगत नियामक विफलताएंः विशेषज्ञ की राय

सुप्रीम कोर्ट की सहायता कर रही अधिवक्ता एन एस नप्पिनाई के मुताबिक बैंकिंग प्रणाली में कुछ गंभीर खामियां हैंः

  • आरबीआई द्वारा बैंकों पर नियमों के उल्लंघन के बावजूद या तो दंड लगाया ही नहीं जाता या वह बहुत मामूली होता है।
  • सख्त कार्रवाई के बिना बैंको के पास धोखाधड़ी रोकने के लिए मजबूत सिस्टम बनाने का प्रोत्साहन नहीं है।
आरबीआई (RBI) की भूमिका और दंड

एक सुरक्षित वित्तीय वातावरण के लिए आरबीआई को केवल सलाह देने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। विशेषज्ञों का सुझावः

  • नियमों की अनदेखी करने वाले बैंकों पर धोखाधड़ी की गंभीरता के अनुरूप कठोर और बाध्यकारी दंग लागू होने चाहिए।
  • मानकों को केवल कागज तक ही सीमित ना रखा जाए बल्कि उसका अनुपालन सुनिश्चित हो।
AI आधारित धोखाधड़ी पहचान तंत्र

तकनीकी सुधारों में एआई का इस्तेमाल बेहज जरूरी होना चाहिए। इसके जरिए वास्तविक समय में लेन-देन की पहचान करना, कई खातो में एक साथ चल रहे संदिग्ध पैटर्न को ट्रैक करना और मेनुअली होने वाली गलतियों को कम करना संभव होगा।

साइबर सुरक्षा के पांच आवश्यक सुधार

बैंकिंग प्रणाली को सुरक्षित बनाने के लिए इन पांच सुधारों को अपनाना जरूरी है।

  • 1. सभी बैंको के लिए AI डिटेक्शन तकनीक अनिवार्य हो।
  • 2. बैंकों की लापरवाही पर कठोर दंड नीति का प्रावधान।
  • 3. डिजिटल अरेस्ट और फिशिंग के संबंध में आम लोगों को व्यापक स्तर पर शिक्षित करना।
  • 4. एजेंसियों के बीच समन्वय का कोई ठोस सिस्टम बने।
  • 5. बैंकों की सुरक्षा प्रणाली का समय समय पर थर्ड पार्टी ऑडिट करना सुनिश्चित हो।

निष्कर्ष: डिजिटल इंडिया के इस दौर में उपभोक्ता का विश्वास बनाए रखने के लिए बैंकिंग सुधार अनिवार्य हैं। यदि आरबीआई और बैंक मिलकर तकनीकी और कानूनी मोर्चे पर निर्णायक कदम नहीं उठाते, तो वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र हमेशा जोखिम में रहेगा।

Support India Vistar
Picture of inspector raman kumar
inspector raman kumar
इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह,दिल्ली पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है । वे दिल्ली के कई पुलिस थानों के साथ साथ साइबर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष रहे है । वे साइबर जागरूकता के लिए साइबर सेफ व्हाट्सएप्प ग्रुप और बी द पुलिस नाम से फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप के संचालक है ।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Commonwealth Fencing Championships 2026: CISF की अन्नू प्रिया और श्रुति जोशी ने जीते दो कांस्य पदक | Aadhaar Virtual ID (VID): आधार नंबर शेयर किए बिना ऐसे बनाएं 16 अंकों की वर्चुअल आईडी | मुंबई एयरपोर्ट पर 1.31 किलो सोना बरामद, CISF ने तस्करी की कोशिश पकड़ी | अगरतला एयरपोर्ट पर 4 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, CISF ने फ्लाइट से उतारा | विश्व हाथी दिवस: 22,446 हाथी फिर भी खतरे में, आखिर इंसान और हाथी क्यों आमने-सामने? | साइबर ठगों के निशाने पर क्यों रहते हैं बुजुर्ग ? जानिए साइबर ठगी के ये तरीके, ऐसे करें बचाव | Meta पर भारत की सख्ती: पेड प्रमोशन, स्कैम विज्ञापन और CSAM पर उठे गंभीर सवाल | World Lion Day: गुजरात के गिर के शेरों की सफलता और आगे की चुनौती | फोन किल स्विच: मोबाइल चोरी या हैक होने पर डेटा बचाने का आसान साइबर सुरक्षा उपाय | NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई की चार्जशीट में क्या है? जानिए पूरी कहानी |
11-08-2026