neet 2025 exam के उम्मीदवारों को ठगने वाले cbi के हत्थे चढ़े

neet 2025 exam

neet 2025 exam के उम्मीदवारों से जालसाजी करने वाले दो लोगों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। नवी मुंबई और सोलापुर निवासी दो लोगों की गिरफ्तारी से इस धांधली का खुलासा हुआ है। पकड़े गए लोगों की पहचान संदीप शाह और सलीम पटेल के रुप में हुई है। ये उम्मीदवारों को neet 2025 exam में मनचाहा अंक दिलवाने का लालच देकर रकम हड़प रहे थे।

neet 2025 exam में ऐसे कर रहे थे ठगी

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक 9 जून को एक मामला दर्ज किया गया था। दर्ज मामले में आरोप था कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के अधिकारियों से संपर्क होने का दावा कर उम्मीदवारों से रकम ली जा रही है। आरोपी मुंबई के परेल में स्थित आईटीसी ग्रैंड सेंट्रल होटल में उम्मीदवारों के माता पिता से निल रहे थे औऱ उन्हें मोटी रकम के बदले मनचाहे अंक दिलवाने का झूठा वादा कर रहे थे।

अंक दिलाने के बदले आरोपी 90 लाख रुपये प्रति उम्मीदवार मांग रहे थे। बाद में डील 87.5 लाख रुपये में तय हो गई। वादा किया गया कि एनटीए अधिकारियों के साथ मिलकर neet ug 2025 परीक्षा में अंक दिलवा देंगे। यह भी वादा किया जा रहा था कि औपचारिक रिजल्ट से 6 घंटे पहले उन्हें मिलने वाले नंबर का पूरी विवरण प्राप्त हो जाएगा।

पकड़े गए दोनो आरोपी आपस में संपर्क में थे। दोनों एडमिशन कंसलटेंसी का फर्म चलाते हैं। इनके मोबाइल से उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड से लेकर हवाला के जरिए लेनदेन के चैट प्राप्त हुए हैं। जांच पड़ताल में पता लगा है कि दोनों के एनटीए के किसी अधिकारी से कोई भी संपर्क नहीं था। ये नीट उम्मीदवारों के माता पिता को सिर्फ धोखा दे रहे थे।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल |
20-10-2026