internet cookies से सावधान रहिएगा, अपना लीजिए ये safety points

internet cookies
👁️ 573 Views

स्वाद में कुकीज के मजे तो आपने जरूर लिए होंगे। मगर internet cookies का स्वाद कड़वा हो सकता है। आपने सुना होगा कि बिना क्रेडेंशियल साझा किए ही कई लोगों के बैंक खाते या क्रेडिट कार्ड से पैसे कट जाते हैं। यह कमाल internet cookies का ही होता है। जालसाज internet cookies का उपयोग करके सेशन हाईजैक कर लेते हैं।

समझदारी से ऐसे करें internet cookies का प्रबंधन

कुकीज का प्रबंधन समझदारी से करें। समझदारी से इसका प्रबंधन आपकी ऑनलाइन सुरक्षा (online safety) को बढ़ा देता है। इसके लिए नीचे दिए गए टिप्स को ध्यान से पढ़ें और अपने ब्राउजर (browser) पर जाकर कुकीज का प्रबंधन कर लें ताकि कोई जालसाज आपके ब्राउजर को हैक कर आपके खाते से पैसे ना उड़ा ले।

अपने ब्राउजर में जाकर थर्ड पार्टी कुकीज (third party cookies) को ब्लॉक कर दें। Do not track विकल्प को सक्षम करें। कुकीज को नियमित रूप से डिलीट करें। संवेदनशील साइट पर remember me विकल्प से बचें। कुकीज नियंत्रण के लिए एक्सटेंशन का उपयोग करें। गोपनीयता केंद्रीत एक्सटेंशन (जैसे Cookie AutoDelete, uBlock Origin) कुकी संग्रह को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

विज्ञापन ब्लॉकर्स थर्ड पार्टी कुकीज को सीमित कर ट्रैकिंग को रोक सकते हैं। इससे आपक उपकरणों जैसे मोबाइल, लैपटाप आदि पर अनचाहे विज्ञापन कम हो जाते हैं। कुकीज का प्रबंधन इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी हो जाता है। ऑनलाइन की दुनिया में सावधानी ही आपका बचाव है इसलिए कुकीज का प्रबंधन करें और सुरक्षित ब्राउजिंग कर जालसाजों से बचाव करें।

यह भी पढ़ेंः

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | फ्रॉड से बचना है तो SMS से दूर हो जाएं अपना लें ये दो चीजें | दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्कर का परिवार हुए बड़े सनसनीखेज खुलासे | साइबर अपराध पर ऐसे भारी पड़ेंगे AI और Sim binding | गाय को रोटी खिलाने के फायदे: धार्मिक मान्यता, वैज्ञानिक तर्क और जीवन पर असर | क्या आप जानते हैं TRAI DND APP के ये नए फीचर | दिल्ली पुलिस की परेड, अमित शाह की सलामी और आगे का संदेश | शिवरात्रि भजन: महाशिवरात्रि पर सुनें और गाएं ये सबसे प्रभावशाली शिव भजन | TRAI की AI-आधारित स्पैम ब्लॉकिंग योजना से क्यों घबरा रहे हैं टेलीकॉम ऑपरेटर? सच क्या है | साइबर खतरों से कैसे बचा रही हैं ये 2 डिजिटल सुरक्षा पहलें? ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया खुलासा | जानिए Mule account Hunter क्या है और कैसे बदल जाएगा मनी लॉड्रिंग और वित्तीय साइबर फ्राड का इकोसिस्टम |
20-02-2026