delhi gangster news: दिल्ली एनसीआर में हो रही थी बड़े गैंगवार की तैयारी, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने ऐसे किया खुलासा

delhi gangster news

delhi gangster news: दिल्ली एनसीआर में बड़े गैंगवार की तैयारी हो रही थी। इसके लिए विदेश से गैंग चला रहे बदमाश के निर्देश पर एक सेफ हाउस बना लिया गया था। इस सेफ हाउस में बदमाश और हथियार दोनों इकट्ठा हो चुके थे। तैयारी विरोधी गैंग के बदमाश की नृशंस हत्या करने की थी। गैंगवार की इस तैयारी की सूचना दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को मिल गई। क्राइम ब्रांच ने फिल्मी अंदाज में जाल बिछाकर सात बदमाशों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में हथियार भी बरामद कर लिया।

delhi gangster news इस गैंगस्टर के निर्देश पर हो रही थी तैयारी

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के स्पेशल सीपी देवेश चंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक एडिशनल सीपी संजय कुमार सैन और संजय भाटिया की समग्र निगरानी और एसीपी उमेश बर्थवाल की करीबी निगरानी में इंस्पेक्टर रामपाल के नेतृत्व में एसआई अमित कुमार, हेमंत कुमार, मुकेश सिंह, कौशिक घोष और प्रमोद कुमार एएसआई नरेंद्र, ओमबीर, संजय, अमित कुमार हेडकांस्टेबल रामदास, सिद्धार्थ, अंकित, धर्मेंद्र, पंकज और कांस्टेबल गौरव की समर्पित पुलिस टीम कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के लोगों पर करीब से निगरानी रख रही थी।

इसी दौरान सूचना मिली की गैंग के कुछ लोग दिल्ली में विरोधी गैंग के सदस्य की हत्या की साजिश रच रहे हैं। यह भी पता लगा कि इन बदमाशों ने बुराड़ी में इस काम लिए सेफ हाउस बना लिया है। जहां भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर संदिग्ध हालत में टाटा टिएगो कार में बैठे सूरज, जितेश उर्फ ​​जीतू और अनिल राठी को दबोचा। कड़ी पूछताछ में उन्होंने पूरा साजिश का खुलासा करते हुए अन्य बदमाशों का ठिकान बता दिया।

पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर बुराड़ी में किराए के सेफ हाउस बने फ्लैट में छापेमारी की गई जहां से प्रमोद उर्फ मोदी, सुनील उर्फ सोनू, सचिन उर्फ नितिन उर्फ मोटा और देशांत शर्मा उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया। इनसे 6 पिस्तौल, एक देशी कट्टा, 20 कारतूस के अलावा 2 लाख रुपये भी बरामद किए गए। पूछताछ में पता चला कि ये लोग कपिल उर्फ नंदू के कहने पर राइवल गैंग के एक बदमाश की हत्या करने वाले थे। इसके लिए इन्हें सिग्नल एप्प पर निर्देश मिल रहे थे।

यह भी पढ़ें

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | 3 घंटे में हटेगी सोशल मीडिया पोस्ट? भारत में 2.98 लाख URL पर कार्रवाई का पूरा सच | कंटेनर तक गया, लौटा नहीं: CCTV कैमरों ने खोला गुल हसन हत्याकांड का राज | CyMAC क्या है: साइबर हमले पर पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां कैसे करेंगी साझा कार्रवाई | दिल्ली मेट्रो सुरक्षा व्यवस्था कैसे काम करती है, DG CISF ने जांचीं तैयारियां | 15 मीटर स्लीपर बस में क्या है खास, 42 बर्थ के साथ लंबी यात्रा होगी अधिक आरामदायक | Aadhaar VID कैसे बनाएं? मोबाइल से 6 चरणों में निकालें 16 अंकों की Virtual ID | पश्चिम बंगाल साइबर फ्रॉड रैकेट कैसे काम करता था, ऑपरेशन साइबर प्रहार से समझिए ठगी का पूरा नेटवर्क | रक्षाबंधन पर देशभर के बाजारों में रौनक, जानिए कौन सी राखियों की मांग | नक्सलवाद से ISI नेटवर्क तक, अमित शाह की रणनीति का असर ? आंकड़े बताते हैं आंतरिक सुरक्षा की बदली तस्वीर | I4C साइबर अपराध पर कैसे भारी पड़ रहा है? जानिए पुलिस और आम लोगों के लिए कैसे काम करता है यह सिस्टम |
29-08-2026