upcoming cars in 2025: नए साल में आने वाली इन कारों की पढ़ लें क्या हैं खूबियां

upcoming cars in 2025

upcoming cars in 2025: नए साल में भारत में कई दमदार कारों की एंट्री होने वाली है। अगर आप भी नई कार को खरीदना चाहते हैं, या पुरानी कार को बदलना चाहते हैं तो यह लेख पूरा पढ़ लीजिए। क्योंकि नए साल में आनेवाली नई कारों में कई खूबियां हैं। नई आने वाली कारों की लिस्ट में मारुति सुजुकी से लेकर महिन्द्रा और मर्सिडीज तक की कारें शामिल हैं।

upcoming cars in 2025 in india

नए साल की शुरुआत होने वाली है। इसके साथ ही कार कंपनियां जनवरी 2025 में नई कारों को लांच करने की तैयारी कर चुकी हैं। इनमें से कई कारें काफी दमदार हैं। इसके साथ ही ऑटोमेरकर्स कार की दामों में इजाफा करने के लिए भी तैयार हैं। आइए आपको बताते हैं कि जनवरी 2025 में कौन कौन सी कारें धमाल मचाने को तैयार हैं।

Maruti की इलेक्ट्रिक कार

मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार e-Vitara का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। जानकारी मिल रही है कि यह ईवी जनवरी 2025 में होने वाले भारत मोबिलिटी एक्सपो में लान्च किया जा सकता है। मारुति e Vitara के स्टैंडर्ड वर्जन में सिंगल फ्रंट मोटर है। इसमें 49 kwh का बैटरी पैक दिया गया है। इससे 142 bhp की पावर और 189 nm का टार्क मिलता है। कार 61 kwh के बड़े बैटरी पैक के साथ भी आ सकती है। रेंज 20-25 लाख के बीच हो सकता है।

Mahindra New Bolero

इस गाड़ी के 23 जनवरी 2025 को लांच होने की उम्मीद है। महिन्द्रा की यह नई कार 9 से 12 लाख रुपये की रेंज के बीच हो सकती है। वर्तमान में भारत के बाजार में मौजूद बोलेरो की एक्स शो रूम कीमत 9.79 लाख रुपये से शुरू होकर 10.91 लाख रुपये के बीच है। इस 7 सीटर कार में प्रीमियम केबिन स्पेस दिया है। सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग्स दिए गए हैं। कुछ और नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।

Tata Sierra

टाटा सिएरा के पेट्रोल और डीजल दोनो वेरिएंट में 4*4 का मॉडल मिल सकता है। टाट कर्व की तरह ही इस कार का भी पहले इलेक्ट्रीक मॉडल मार्केट में आ सकता है। इसके बाद सिएरा का ICE वेरिएंट मार्केट में लाया जा सकता है। टाटा सिएरा और हैरियर ईवी (Harrier EV) इन दोनों को एक साथ भारत मोबिलिटी शो में पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें
Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा |
13-10-2026