whatsApp, upi, prime video के इन नए नियमों को जान लीजिए

Whatsapp upi prime video के नए नियम

whatsApp, upi, prime video नए साल से नए नियमों के हिसाब से चलेंगे। नए नियम उन सर्विसों से जुड़े हुए हैं जिन्हें करोड़ो लोग इस्तेमाल करते हैं। जाहिर तौर पर इन नियमों का असर इन सेवाओं के करोड़ो यूजरों पर पड़ेगा। आपको इस लेख में इन नए नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं इसलिए लेख को आखिर तक जरूर पढ़िएगा।

इन मोबाइल्स पर नहीं चलेगा WhatsApp

साल 2025 की शुरुआत में ही कई एंड्रायड फोन्स पर WhatsApp काम करना बंद कर देगी। मेटा के मालिकाना हक वाली यह एप पुराने आपरेटिंग सिस्टम के एंड्रायड के लिए अपना सपोर्ट बंद कर रही है। 1 जनवरी से samsung के गैलेक्सी S3, गैलेक्सी नोट 2, गैलक्सी ACE 3, गैलेक्सी S4 Mini, HTc के वन X, वन X+, डिजायर 500, डिजायर 601, सोनी के एक्सपीरिया Z, एक्सपीरिया SP, एक्सपीरिया T, एक्सपीरिया V, LG के ऑप्टीमस G, नेक्सस 4, G2 Mini, L 90 और मोटोरोला के मोटो G, RAZR Hd, मोटो E2014 आदि स्मार्ट फोन पर WhatsApp अपना सपोर्ट बंद कर रही है।

बदल रहा है Prime Video के नियम

Prime video में जनवरी 2025 से डिवाइस टाइप पर लिमिट लगाई जाएगी। इसके बाद यूजर अधिकतम 5 डिवाइसेस, जिसमें अधिकतम 2 Tv हो सकते हैं, पर स्ट्रीम कर सकते हैं। इसका मतलब है कि नए साल से यदि कोई यूजर एक साथ दो से अधिक TV पर Prime स्ट्रीम करना चाहता है तो उसे अलगा अकाउंट की जरूरत पड़ेगी। साफ है कि जेब पर भारी पड़ेगा।

UPI की लिमिट बढ़ेगी

1 जनवरी से UPI123 की ट्रांजक्शन लिमिट बढ़कर दोगुनी हो जाएगी। UPI123 वह सर्विस है जिसकी मदद से फीचर फोन यूजर डिजिटल ट्रांजक्शन करते हैं। अभी तक इस पर ट्रांजक्शन की लिमिट थी। लोग अधिकतम 5000 रुपये का ट्रांजक्शन कर सकते थे। 1 जनवरी 2025 से यह लिमिट पढ़कर 10000 रुपये हो जाएगी।

यह भी पढ़ें
Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा |
13-10-2026