schemes for women: देश भर के राज्य और केंद्र सरकार महिलाओं के लिए कई सरकारी योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं से महिलाओं को हर महीने एक निश्चित कमाई हो रही है। ऐसी योजनाओं से आत्मनिर्भरता की ओर भी उनके कदम तेजी से उठ रहे हैं। वह कौन सी योजनाएं हैं जो महिलाओं के लिए साल 2024 में वरदान बन गई। इस लेख में इन्हीं योजनाओं के बारे में जानते हैं।
schemes for women: माझी लाडकी बहीण योजना
इस योजना का संचानल महाराष्ट्र सरकार द्वारा किया जाता है। इसके तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाते हैं। इसके लिए आवेदन नवंबर तक किया जा सकता है। इस योजना के लिए 21 से 65 वर्ष तक की आयु की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अविवाहित, विधवा, तलाकशुदा, विवाहित और निराश्रित महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
सुभद्रा योजनाः
ओडीसा में शुरू होने वाली इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को साल में 10 हजार रुपये देगी। ये राशि दो किश्तो में दी जाएगी। इसके अलावा पांच साल बाद लाभ पाने वाली महिला को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। राशि सीधे महिलाओं के लिंक्ड अकाउंट में भेजा जाएगा। इसके तहत सुभद्रा डेबिट कार्ड भी उपलब्ध करवाया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए 21 से 60 साल तक की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीमः
इस योजना के तहत महिलाएं 1000 से 2 लाख तक पैसा जमा कर सकती हैं। महिलाओं में बचत की आदत डालने के लिए इस योजना की परिकल्पना की गई है। इस राशि पर सरकार 7.5 प्रतिशत सालाना ब्याज देती है। महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम की परिपक्वता अवधि दो साल रखा गया है। इस योजना के लिए कोई भी महिला अपना खाता खुलवा सकती है।
यह भी पढ़ेंः
- Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा
- Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम
- आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud
- सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल
- साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा













