maiya samman yojana: झारखंड में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्रदेश की 1 लाख महिलाओं को नहीं मिला। वजह सिर्फ एक छोटी सी गलती थी। जिन महिलाओं ने बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड भरने में गलती की उन्हें यह राशि नहीं मिल रही है। शपथ लेते ही सीएम हेमंत सोरेन ने मैया सम्मान योजना की राशि में बढ़ोत्तरी का फैसला लिया। इस सम्मान योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को अब 2500 रुपये मिलेंगे। यह राशि उन्हें दिसंबर 2024 माह से ही मिलना शुरू हो जाएगा। हम इस लेख में मैया सम्मान योजना के बारे में आपको वो सारी बातें बताने वाले हैं जिन्हें आप अभी नहीं जानते होंगे।
maiya samman yojana list check
मैया सम्मान योजना का लिस्ट चेक करने के लिए मुख्यमंत्री की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यूजर आईडी औऱ पासवर्ड दर्ज करने के बाद आधार संख्या और पार्टी क्रमांक दर्ज करें। इसके बाद आपके सामने आवेदन की स्थिति यानि मैया सम्मान योजना का स्टेटस आ जाएगा। यहीं अप्रूव्ड लिस्ट भी दिखाई देगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। मंईयां सम्मान योजना के नए नियमों के मुताबिक उन महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा जो सरकार के विशेष नियमों और शर्तों का पालन करती हैं।
मंईयां सम्मान योजना के नियमः
- झारखंड की मूल निवासी महिलाएं ही इस योजना की पात्र हैं।
- 18 से 50 साल की महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
- आवेदक महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
- महिला के परिवार का सालाना इनकम 2.5 लाख रुपये से कम होना चाहिए।
- महिला अगर राशन कार्ड धारक परिवार से संबंध रखती है तो वह पात्र है।
- महिला के परिवार से अगर कोई टैक्स नहीं भर रहा है या सरकारी नौकरी नहीं कर रहा तो भी वह पात्र है।
ये दस्तावेज होना जरूरी
- पास्पोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड की फोटो कॉपी
- बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
- राशन कार्ड की फोटो कॉपी (परिवार के राशन कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकती हैं)
यहां मिलेगा फार्मः
मैया सम्मान योजना का फार्म नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर हासिल किया जा सकता है। यह फार्म बिल्कुल निःशुल्क है। फार्म हासिल करने के बाद उसमें मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करनी होगी। संबंधित दस्तावेज अटैच कर फार्म आंगनबाड़ी में ही जमा किया जा सकता है।
यह भी पढ़ेंः
- पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश
- साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया।
- क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ?
- कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन
- एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा









