PM Internship Yojana में बड़ा बदलाव: अब बदल गए नियम, यहाँ देखें पूरी जानकारी 2026 Update

पीएम इंटर्नशिप योजना को लेकर सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अगर आप भी ₹5000 मासिक भत्ता और टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप करना चाहते हैं, तो इन बदलावों को समझना बहुत जरूरी है। देखें पूरी रिपोर्ट।
PM Internship Yojana 2026 New Update
👁️ 665 Views

PM Internship Yojana 2026 New Update: पीएम इंटर्नशिप योजना के पायलट प्रोजेक्ट में जल्द ही अहम बदलाव होने जा रहा है। इसके तीसरे चरण की शुरूआत जनवरी के मध्य में होने की संभावना है । मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस योजना में इंटर्नशिप की अवधि सहित कुछ नियमों में संशोधन किया जा सकता है।

PM Internship Yojana 2026 New Update

आप इस योजना की पूरी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट https://services.india.gov.in/service/detail/register-for-pm-internship-scheme-by-ministry-of-corporate-affairs-1 पर ले सकते हैं। जहां तक संशोधनों औऱ बदलाव की बात है उसका मकसद युवाओं की भागीदारी बढ़ाना और योजना को ज्यादा आकर्षक बनाना है।

इनको मिल रहा है सबसे ज्यादा मौका

सरकारी आंकड़ो के अनुसार योजना के पहले चरण की तुलना में दूसरे चरण में ऑफस स्वीकार करने वाले उम्मीदवारों की संख्या घटी है। पहले चरण में जहां 28 हजार युवाओं ने इंटर्नशिप ऑफर स्वीकार किए थे, वहीं दूसरे चरण में यह संख्या घटकर करीब 24 हजार रह गई।

अफसरों का मानना है 12 महीने की लंबी इंटर्नशिप अवधि और कई मामलों में प्रोफाइल व उम्मीदवार की रुचि का तालमेल न होना इसकी बड़ी वजह है।

इन क्षेत्रों में होगा बदलाव

सरकार कुछ क्षेत्रों खासकर सेवा क्षेत्र में इंटर्नशिप की अवधि को कम करने पर विचार कर रही है। इसके अलावा ITI और पॉलिटेक्निक संस्थानों से जुड़े छात्रों के लिए आयु सीमा में भी ढील मिल सकती है। योजना के वितीय सहायता में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा।

मिलने वाले पैसों में क्या बदलाव

चयनित इंटर्न को ज्वाइनिंग पर 6 हाजर की एकमुश्त राशि, हर महीने 5000 रु का स्टाइपेंड (सरकार और कंपनी का योगदान) और बीमा कवर की सुरक्षा मिलती रहेगी। सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में एकत करोड़ युवाओं को इससे लाभ पहुंचाना है। प्रस्तावित बदलावों से उम्मीद है कि योजना की लोकप्रियता बढ़ेगी और ज्यादा युवा इससे जुड़ पाएंगे।

यह भी पढ़ेंः

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Chrome Extensions से फैल रहा खतरनाक Stanley Malware | फिल्म धुरंधर: कहानी, कास्ट, रिलीज़ डेट और ट्रेंडिंग सवाल | पूरी जानकारी | ऑनलाइन धोखाधड़ी मामलों में बैंक खाते फ्रीज़ करने से पहले जाँच क्यों जरूरी है ? MHA SOP 2026 | म्यूल अकाउंट क्यों नहीं रुक रहे? RBI के सख्त KYC नियमों के बावजूद बड़ा सच | एकादशी व्रत: महत्व, नियम, पूजा विधि और वैज्ञानिक दृष्टि | 15 करोड़ पासवर्ड डार्कवेब पर लीक: Gmail, Facebook, Instagram सहित बड़े प्लेटफॉर्म्स प्रभावित | 2FA क्यों है जरूरी | Bluetooth Surveillance Risk: उपयोग में न हो तो ब्लूटूथ बंद रखें, डेनमार्क की चेतावनी से क्या सीखें | 77वां गणतंत्र दिवस: ग्रेट रन ऑफ कच्छ में फहरा दुनिया का सबसे विशाल खादी तिरंगा | ₹50,000 से कम की ठगी में अब कोर्ट नहीं जाना होगा, जानिए कैसे मिलेगा पैसा वापस | Ex-Serviceman Vehicle Fraud Case: 2023 में पूर्व सैनिक के साथ हुआ अन्याय, 2026 में Delhi Police ने दिलाया न्याय, फर्जी दस्तावेज़ों वाला गिरोह बेनकाब |
01-02-2026