pm internship scheme के लिए आवेदन की आखिरी तारीख अब यह

pm internship scheme

PM Internship scheme के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। अब आप इस योजना के लिए 31 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले यह तिथि 12 मार्च तक निर्धारित की गई थी। गौरतलब है कि इस योजना का दूसरा चरण फरवरी 2025 में शुरू हुआ है। भारत की टॉप कंपनियों से जुड़ने और सीखने के इस मौके का लाभ युवा सरकार के वेबसाइट पर जाकर ले सकते हैं। आगे पोर्टल का address दिया हुआ है। जो इस इंटर्नशिप स्कीम के लिए चुने जाएंगे उन्हें हर माह 5 हजार रुपये भी मिलेंगे।

pm internship scheme के लिए सवा लाख से अधिक पद उपलब्ध

दूसरे चरण में कंपनियों की तरफ से सवा लाख से अधिक पद इंटर्नशिप के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं। कुल 25 क्षेत्रों में युवाओं को इंटर्नशिप के लिए मौका मिलेगा। इसमें बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, उड्डयन, कृषि, फार्मा, जेम्स एंड ज्वैलरी, आईटी, हाउसिंग, पेट्रोलियम, एफएमसीजी और इंन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे फील्ड हैं। चयनिच युवाओं को हर माह 5 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

ऐसे भरें आवेदन

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का ऑफिसियल वेबसाइट(pm internship scheme 2024 official website) http://pminternship.mca.gov.in है। यह स्कीम मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स के अंतर्गत चलाई जा रही है। आवेदन के लिए वेबसाइट पर जाकर मांगी गई जानकारी भरकर ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन करना होगा। पंजीकरण विवरण भरने के बाद अपनी शैक्षणिक योगय्ता और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके अपनी प्रोफाइन बनाना होगा। उपलब्ध इंटर्नशिप अवसरों में से अपनी पसंद के अनुसार विकल्प चुनें। आवेदक अधिकतम तीन इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। फार्म में भरी सारी जानकारियोंं की जांच करने के बाद जमा कर दें।

योग्यता और शर्तें

पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए ऑनलाइन (pm internship scheme online) आवेदन 21 से 24 साल के वो भारतीय युवक अप्लाई कर सकते हैं जो कहीं और फुलटाइम जॉब ना कर रहे हों और फुल टाइम एजुकेशनल कोर्स में भी नां हों। आवेदक को कम से कम दसवीं कक्षा उतीर्ण होना चाहिए। ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग में पढ़ रहे लोग अप्लाई कर सकेंगे।

हाई स्कूल और इससे उपर की पढ़ाई कर चुके युवा, आटीआई सर्टिफिकेट, पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट से डिप्लोमा करने वाले, बीए बीएससी, बी. कॉम, बीसीए, बीबीए, बी फर्मा जैसे कोर्स करने वाले लोग भी अप्लाई कर सकेंगे। इस स्कीम के लिए केवल वही युवा योग्य हैं जिनके माता पिता या पति पत्नी में से किसी की सालाना आय वित्त वर्ष 2023-24 में 8 लाख रुपये से अधिक ना हो।

इनको नहीं मिलेगा फायदा

आईआईटी, आईआईएम, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, आईआईएसईआर, एनआईडी, आईआईआईआईटी से डिग्री ले चुके युवा अप्लाई नहीं कर सकते। जिनके पास सीए, सीएमए, सीएस, एमबीबीएस, बीडीएस, एमबीए या कोई मास्टर्स डिग्री या उससे उपर की डिग्री है वो इस स्कीम के लिए अप्लाई नहीं कर सकते। जो लोग केंद्र या राज्य सरकार की योजनाओं में कोई भी स्किल, अप्रेंटिसशिप, इंटर्नशिप या स्टूडेंट ट्रेंनिग प्रोग्राम का हिस्सा हों वो भी इस स्कीम के पात्र नहीं हैं।

यह भी पढ़ें

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? |
10-11-2026