पीएम मोदी की महिला अपराध पर चिंता की वजह यह तो नहीं

पीएम मोदी

पीएम मोदी की दूरदृष्टि को कौन नहीं जानता। लाल किले से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध पर गंभीरता से चिंता व्यक्त की। हरेक मुद्दे पर अपनी चिंता और स्पष्ट दष्टिकोण की वजह से ही पीएम मोदी विश्व भर में सर्वाधिक लोकप्रिय हैं। जाहिर है महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध के बारे में भी पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐसे ही कुछ नहीं कहा होगा।

पीएम मोदी की चिंता

आइए आज पीएम मोदी की इस चिंता के पीछे की वजह जानने की कोशिश करते हैं। मेरा अनुभव कहता है कि पीएम मोदी की इस चिंता की वजह केवल कोलकाता रेप कांड या मुजफ्फर पुर में हुई बलात्कार की घटना नहीं है। बल्कि देश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध की गंभीर स्थिति मोदी की चिंता के पीछे जरूर होगी।
इसके लिए देश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों के बारे में थोड़ा विश्लेषण करना होगा। 2012 में 23 वर्षीय दिल्ली की छात्रा निर्भया काण्ड के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या की घटना ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन को जन्म दिया और भारत में महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया था।


निर्भया हत्याकांड के बाद यौन हिंसा पर सख्त कानून बनाए गए और अंततः बलात्कार के लिए मौत की सज़ा का प्रावधान किया गया। इसके बावजूद यौन अपराध खत्म नहीं हुए हैं। बलात्कार की प्रकृति अधिक आक्रामक, अधिक क्रूर हो गई है और एक हद तक गैंगस्टरवाद का एक रूप बन गई है। भारत में लगभग हर दिन क्रूर बलात्कार की रिपोर्ट की गई है, और हाल के वर्षों में भयानक यौन हमलों की रिपोर्ट में वृद्धि हुई है।
एनसीआरबी यानि राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के डाटा से पता लगता है कि 2022 में महिलाओं के खिलाफ प्रतिदिन दर्ज होने वाले औसतन मामले 1001 थे। 2021 में यह आंकड़ा 980 था। ऐसे अपराधों की सजा दर 2021 में जहां 25.2 प्रतिशत थी वहीं 2022 में यह गिरकर 23.3 प्रतिशत हो गई। 2022 में महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न के 17809 मामले दर्ज किए गए गौर करने वाली बात ये है कि इनमें से 523 महिलाओं और बच्चों के लिए बने शेल्टर होम में, 422 सार्वजनिक परिवहन में औऱ 419 कार्यस्थलों या कार्यस्थल परिसरों में हुए।
पीएम मोदी जैसा भावुक औऱ देश के लिए हर वक्त सोचने वाला प्रधानमंत्री जानता है कि राज्य सरकारें इसमें बहुत कुछ कर सकती हैं। इसीलिए उन्होंने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को गंभीरता से लेने का संदेश दिया। इसी बहाने वह पुलिस जांच में जुड़े लोगों को भी गंभीर संदेश देना जरूर चाह रहे होंगे।
अगली बार फिर किसी मुद्दे को लेकर हाजिर होंगे। उम्मीद है आपने चैनल को सबस्क्राइब जरूर कर लिया होगा।

यह भी पढ़ें

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Aadhaar Virtual ID (VID): आधार नंबर शेयर किए बिना ऐसे बनाएं 16 अंकों की वर्चुअल आईडी | मुंबई एयरपोर्ट पर 1.31 किलो सोना बरामद, CISF ने तस्करी की कोशिश पकड़ी | अगरतला एयरपोर्ट पर 4 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, CISF ने फ्लाइट से उतारा | विश्व हाथी दिवस: 22,446 हाथी फिर भी खतरे में, आखिर इंसान और हाथी क्यों आमने-सामने? | साइबर ठगों के निशाने पर क्यों रहते हैं बुजुर्ग ? जानिए साइबर ठगी के ये तरीके, ऐसे करें बचाव | Meta पर भारत की सख्ती: पेड प्रमोशन, स्कैम विज्ञापन और CSAM पर उठे गंभीर सवाल | World Lion Day: गुजरात के गिर के शेरों की सफलता और आगे की चुनौती | फोन किल स्विच: मोबाइल चोरी या हैक होने पर डेटा बचाने का आसान साइबर सुरक्षा उपाय | NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई की चार्जशीट में क्या है? जानिए पूरी कहानी | Brown University Scholarship: 17 साल के Pranav Ilango को 3.55 करोड़ की स्कॉलरशिप, जानिए पूरी कहानी |
11-08-2026