ईडी ने लिया गौतम थापर की कंपनी के खिलाफ एक्शन, यहां की जमीनें अटैच

ईडी

ईडी ने एक कंपनी के उतराखंड, महाराष्ट्र और हरियाणा  में मौजूद 678 करोड़ रपये की जमीन कुर्क की है। यह जमीन गौतम थापर के स्वामित्व और नियंत्रण वाली कंपनी अवंता ग्रुप से संबंधित थीं। इसकी तस्वीरें आप दिए गए वीडियो लिंक को क्लिक कर देख सकते हैं। 19 अगस्त 2019 को, सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड ने सेबी विनियम, 2015 के विनियम 30 के तहत बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को उन निष्कर्षों के बारे में खुलासा किया था, जिनका कंपनी की वित्तीय स्थिति पर संभावित प्रभाव पड़ा था।

ईडी को मिले थे ये सबूत

 सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड द्वारा किए गए खुलासे से पता चला कि कंपनी की संपत्ति और देनदारियों को काफी कम करके दिखाया गया है। कुछ ऐसे लोन के लिए कंपनी को गारंटर बनाया गया था, जिन्हें बिना उचित अनुमति के तुरंत कंपनी से बाहर कर दिया गया था। कंपनी को लोन देने वाले बैंको को इस बारे में पता लगा भारतीय स्टेट बैंक द्वारा की गई शिकायत के आधार पर, सीबीआई ने 22 जून 2021 को आईपीसी, 1860 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत मेसर्स सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड, गौतम थापर, के एन नीलकंठ, माधव आचार्य, बी हरिहरन, ओमाकर गोस्वामी और अज्ञात लोक सेवक और निजी व्यक्ति के खिलाफ बैंकों के संघ पर 2435 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी।

  एफआईआर के आधार पर, ईडी ने पीएमएलए, 2002 के तहत जांच शुरू की और जांच के दौरान, पहले दो अनंतिम कुर्की आदेश जारी किए गए थे, जिसमें 14.43 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की गई थीं। कंपनी के एक प्रमुख प्रबंधकीय कर्मी माधव आचार्य को भी इसी साल जनवरी में गिरफ्तार किया गया था और उनके और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ अभियोजन शिकायत दर्ज की गई थी, जो मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध में शामिल पाए गए थे।

 ईडी द्वारा की गई आगे की जांच में पता चला कि 1307.06 करोड़ रुपये ऋण लेकर और अपने फंड से अवंता समूह की कंपनियों में डायवर्ट किए गए हैं। अधिकांश धनराशि का भुगतान बोर्ड के उचित अनुमति के बिना किया गया है और अंततः अवंता समूह की कंपनियों को भुगतान की गई धनराशि अवंता समूह पर अभी भी बकाया है। इसलिए, अवंता समूह की कंपनियों की 678.48 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है

Support India Vistar

Latest Posts

यह भी पढ़ें

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम | CISF जवान की मौत पर परिवार को कितना पैसा मिलता है? बीमा, पेंशन और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी |
02-11-2026