कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस सारा सच आएगा सामने सीबीआई ने अपनाई यह तकनीक

कोलकाता डॉक्टर रेप-हत्या केस

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस सारा सच आएगा सामने सीबीआई ने एक ऐसी तकनीक अपनाई है जिससे सारा सच सामने आ सकता है। कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप हत्या कांड की सारी कड़ी अब सामने आ जाएगी। सबूत उन चेहरों को भी सामने ला देंगे जिनका कहीं ना कहीं इस कांड से कुछ लेना देना है। सीबीआई ने जांच कुछ इस टेक्नीक से शुरू की है कि इस कांड की हर बात का खुलासा जल्द ही हो जाने की उम्मीद है। इस लेख में हम यही जानने की कोशिश करेंगे कि सीबीआई आखिर किस तरीके से जांच कर रही है।

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में सीबीआई इस तरह जुटा रही है सबूत

दिए गए वीडियो में आरोपी संजय राय के बैरक का है जहां सीबीआई ने पहुंचकर कई सारे सबूत इकट्ठा किए हैं। दरअसल सीबीआई पूरे कांड का डिजिटल मैपिंग कर रही है। डिजिटव मैपिंग वो टेक्नीक है जिससे इस घटना के हर पल, हर कड़ी का खुलासा हो जाएगा। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि आरोपी संजय राय गुरुवार रात करीब 11:00 बजे हॉस्पिटल आता है।

आरोपी अस्पताल पहुंचने  के बाद करीब 30 मिनट अस्पताल में ही रूकता है। आरोपी संजय राय की मूवमेंट अस्पताल में नजर आ रही है। वह दोबारा देर रात 3:45 से 3:50 के बीच अस्पताल आता है और किसी मकसद से सेमिनार रूम के अंदर जाता हुआ नजर आया है। करीब 35 मिनिट बाद वह सेमिनार रूम से बाहर निकल आता है। सूत्रों के मुताबिक पीड़िता और उसके दोस्तों ने खाना रात में करीब 12 बजे आर्डर किया था  यह खाना एक ऑनलाइन ऐप के जरिए मंगवाया गया था। कोलकाता पुलिस ने इस डिलीवरी बॉय के बयान भी दर्ज किए थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता की मौत भी आखिरी बार खाना खाने के 4 घंटे बाद हुई। सीबीआई ने मृतका के उन चारों डॉक्टर के बयान भी दर्ज किए है जिन्होंने उसके साथ रात में ऑनलाइन ऐप से खाना आर्डर करके मंगवाकर खाया था। सीबीआई की टीम कई लोगों के बयान दर्ज कर रही है, जो की पीड़िता से सीधे तौर पर जुड़े हुए थे और घटना से पहले उससे मिले थे। सीबीआई संजय राय के मोबाइल फोन की डिटेल्स को भी खंगाल रही है। साथ ही उसकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस करके उस रात की मूवमेंट को जांच रही है। इसी कड़ी में सीबीआई ने डॉ संदीप घोष से भी कई राउंड पूछताछ का फैसला लिया है। डिजिटल मैपिंग के बाद सीबीआई पूरी कड़ी को जोड लेने में कामयाब हो जाएगी।

यह भी पढ़ें

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? |
20-10-2026