भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में अक्षरा सिंह एक ऐसा नाम है जो आज हर किसी के जुबान पर है। अपनी खूबसूरती, अभिनय कौशल, और दिलचस्प व्यक्तित्व के कारण वह दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। वह भोजपुरी सिनेमा में हाई पेड स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने सिंगर होने के साथ साथ एक बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर भी अपनी खास पहचान बनाई है।
सोशल मीडिया पर इस नाम से फेमस हैं अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह को लोग सोशल मीडिया क्वीन के नाम से भी जानते हैं। वो अक्सर अपनी ताजा तस्वीरें पोस्ट कर फैन को ट्रीट देती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें चर्चा का विषय बनती हैं। उन्होंने अपने कैरियर में कई सुपरहिट गाने भी दिए हैं। अपनी प्रतिभा से वह ना केवल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज में बल्कि बॉलीवुड में भा खास पहचान बना चुकी हैं।
अक्षरा का जन्म 30 अगस्त 1993 को मुंबई में हुआ था। उनके माता पिता ने भी भोजपुरी फिल्मो में एक्टर के रूप में काम किया था। अक्षरा को बचपन से ही अभिनय का शौक था जिसे उन्होंने आगे बढ़ाया और काफी बचपन से ही थियेटर में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने साल 2010 में रीलीज हुई भोजपुरी फिल्म सत्यमेव जयते से इंडस्ट्री में डेब्यू किया।
अक्षरा 16 साल की उम्र में हीं डांस और एक्टिंग में पारगंत हो गई थी। सत्यमेव जयते में रवि किशन के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म से वह रातों रात स्टार बन गईं थीं। वह अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रवि किशन, निरहुआ से लेकर खेसारी लाल और पवन सिंह तक के साथ उन्होंने काम किया है। अक्षरा की खूबसूरती के लाखों लोग दिवाने हैं।
यह भी पढ़ें
- बिना डेटा वाला मोबाइल रिचार्ज प्लान क्यों बन रहा है लोगों की पहली पसंद?
- क्या आपका स्मार्टफोन आपकी जासूसी कर रहा है? जेब में रखा फोन कैसे बन सकता है निगरानी का सबसे बड़ा हथियार
- भारत में डिजिटल इंडिया अभियान का अगला बड़ा पड़ाव गांवों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाना माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारतनेट, 5G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी तकनीकों को ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाने के लिए कई प्रयास हुए हैं। अब इन्हीं प्रयासों को नई गति देने का दावा एक ऐसे मॉडल के जरिए किया गया है, जिसमें भारतीय स्टार्टअप, देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान और सरकारी अनुसंधान संगठन एक साथ काम कर रहे हैं।
- वन्दे माँ नर्मदे: माँ नर्मदा की महिमा, इतिहास और भारतीय संस्कृति को समर्पित महत्वपूर्ण कृति
- रांची में हैं मनोकामना पूरी करने वाले वृक्ष











