Toe rings-महिलाओं के पांवों में बिछिया पहनने का राज! जानिए पांव में बिछिया के फायदे

Toe ring

Toe rings-मांग में सिंदूर, मंगलसूत्र, माथे पर बिंदिया, हाथों में चूड़ियां और पांवो में बिछिया। यही पहचान है भारतीय महिलाओं कि विवाह के बाद। शादी के बाद पांव में चांदी की बिछिया पहनना हर महिला के लिए जरूरी सा होता है। आदि काल से ही इसका बहुत महत्व है। इस लेख में हम जानते हैं कि आखिर महिलाओं के पांवो में चांदी कि बिछिया के राज क्या हैं। इसके धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों अहमियत से आइए रूबरू हुआ जाए।

Toe rings Hindi धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

सनातन धर्म में कहा गया है कि विवाहित महिलाओं को पांव की उंगलियों में बिछिया पहनना काफी लाभकारी होता है। इससे वैवाहिक जीवन में सुख और शांति आती है। पांव की दूसरी और तीसरी उंगली में पहनी गई बिछिया एक तरफ जहां पति पत्नी के सुखद दांपत्य जीवन का सूचक है वहीं दूसरी तरफ इससे मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। बिछिया पहनने से नकारात्मकता दूर होती है और परिवारिक सुख बढ़ता है।

शास्त्रों में कहा गया है कि बिछिया हमेशा चांदी की ही पहनना चाहिए। चांदी को चंद्रमा का कारक माना गया है। इसे पहनने से शरीर का तापमान भी नियंत्रित रहता है। ग्रहों की बाधा दूर होती है और मन भी शांत रहता है। धार्मिक लाभ के साथ साथ बिछिया पहनने के मानसिक लाभ भी होते हैं। कहते हैं कि बिछिया पहनने से महिलाओं में थायरायड जैसी बिमारी का खतरा कम होता है।

पैरों की जिन उंगलियों में महिलाएं बिछिया पहनती हैं उनका संबंध गर्भाशय और दिल से होता है। कहा जाता है कि बिछिया धारण करने से महिलाओं की प्रजनन क्षमता का विकास होता है और गर्भधारण करने में परेशानी नहीं आती है। बिछिया पहनने से महिलाओं का हार्मोन सिस्टम दुरुस्त रहता है। बिछिया एक तरीके से एक्यूप्रेशर ट्रीटमेंट की तरह काम करता है। इससे शरीर के नीचले अंग और मांसपेशियों की सेहत ठीक रहती है।

पढ़ने योग्य

(अस्वीकरण-लेख सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है। https://indiavistar.com लेख में छपी किसी भी जानकारी के सही होने की पुष्टि नहीं करता है। )

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा |
13-10-2026