chankya niti-आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में ऐसी कई बातें बताईं हैं जि्हें जीवन में उतारने से कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। इस लेख में चाणक्य द्वारा बताई कुछ बहुत जरूरी बात बताने जा रहे हैं। चाणक्य नीति में कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैं जिन्हें रोजाना सुबह उठकर करने से व्यक्ति को जीवन के कई क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।
chankya niti tips in Hindi
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि हमेशा ब्रह्म मुर्हूत में उठना चाहिए। ऐसा करना धार्मिक दृष्टि के साथ-साथ स्वास्थय की दृष्टि से भी अहम माना जाता है। आचार्य चाणक्य की नजर में यह सफलता की पहली सीढ़ी है। ब्रह्म मुर्हूत में जगने के बाद स्नानादि से निवृत होकर ईश्वर का ध्यान करना चाहिए। इससे व्यक्ति को जीवन में कई सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
स्नानादि से निवृत होकर सूर्य को जल देना चाहिए। ऐसा करने से तरक्की के योग बनने लगते हैं। सूर्य को अर्ध्य देने के बाद भगवान के नाम की माला जपना चाहिए। इसके बाद इस माला के साथ ही घिसा हुआ चंदन भगवान नारायण को अर्पित करने की सलाह दी गई है। इसके बाद यह चंदन अपने माथा और गले पर भी लगाना चाहिए। ऐसा करने से ईश्वर की कृपा मिलने के साथ साथ मानसिक शांति भी मिलती है।
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को निरोगी होना ही सबसे पहला सुख होता है। इसलिए खुद को स्वस्थ रखने का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सुबह उठकर अपने लिए कुछ समय जरूर निकालना चाहिए। इस समय में कसरत और योग का सहारा लेना चाहिए। सेहत अच्छी होगी तो व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रीत कर सकेगा।
पढ़ने योग्य-
- फेक न्यूज़ और सोशल मीडिया नैरेटिव: डिजिटल युग में सक्रिय सूचना प्रबंधन क्यों बन गया है सबसे बड़ी जरूरत
- ऑल इंडिया पुलिस जूडो चैंपियनशिप 2026: SSB ने जीती चैंपियन ट्रॉफी, जानिए मेडल टैली और सभी विजेताओं की पूरी जानकारी
- CISF ने महिला जूडो में जीती रनर्स-अप ट्रॉफी, ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन
- वाइब हैकिंग क्या है? सोशल मीडिया पर आपकी सोच को प्रभावित करने वाला नया डिजिटल खतरा, जानिए भारत के कानून क्या कहते हैं
- डायबिटीज में कौन सी दाल खानी चाहिए? क्या दाल खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, जानिए विशेषज्ञ क्या कहते हैं
(अस्वीकरण-सलाह सहित यह लेख केवल जानकारी के लिए है। http://indiaistar.com लेख में निहित किसी भी जानकारी की विश्वसनीयता या सत्यता की गारंटी नहीं लेता है। )











