Crime story-क्लासमेट से लव किया, भागकर शादी, घर चलाने के लिए शुरू कर दी झपटमारी जानिए दिल्ली की ये क्राइम स्टोरी

Crime story

Crime story-दिल्ली में 19 साल के एक लड़के ने 12वी कक्षा तक पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान उसका अपनी क्लासमेट के साथ प्यार हो गया। पिछले साल दिसंबर में दोनो घर से भाग गए। इधर घर वालो ने लड़की के लापता होने की रिपोर्ट लिखवा दी। प्रेमी जोड़े को जब इस बात का पता लगा तो लड़की ने पुलिस में पहुंच कर स्वेच्छा से प्रेमी के साथ जाने और शादी करने का बयान दे दिया। इसके बाद दोनो किराए के घर में रहने लगे।

Crime story of Delhi-घर चलाने के लिए तब ये किया

प्रेमिका के साथ शादी कर घर बसाने वाले प्रेमी पर जब घर चलाने की जिम्मेवारी आई तो जल्दबाजी में उसने एक ऐसा कदम उठा लिया जो उसे जेल तक ले आए। मामला दिल्ली के आर के पुरम का है। दिल्ली के साउथ वेस्ट डीसीपी रोहित मीणा के मुताबिक 1 फरवरी को 65 साल की बुजुर्ग महिला आरके पुरम सेक्टर-1 स्थित बैंक गई, 30 हजार रुपये निकाले। महिला ने 20 हजार पॉलीथीन बैग में और 10 हजार रुपये अपनी जेब में रख लिए।

वह जैसे ही बैंक से बाहर निकली एक लड़के ने उनके हाथ से पॉलीथीन बैग छीना और फरार हो गया। महिला ने पुलिस को सूचना दी। एसीपी डा. गरिमा भटनागर की देखरेख में आर के पुरम एस एचओ रविन्द्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर मंजूषा सिंह, एएसआई ब्रह्मानंद, हेडकांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल राकेश और सचिन की टीम ने जांच शुरू की।

सीसीटीवी आदि की जांच के बाद वारदात करने वाले बदमाश की पहचान राहुल के रूप में हुई। पुलिस को पता चला कि वह दो महीने से अपनी मंगेतर के साथ भागा हुआ है। काफी छानबीन के बाद पुलिस को पता लगा कि राहुल छतरपुर में रह रहा है। छापेमारी कर राहुल यादव को दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह 12वी तक पढ़ा है। पढ़ाई के दौरान वह अपनी क्लासमेट से प्यार करने लगा।

दिसंबर 2023 में दोनो घर से फरार होकर महिपालपुर में रहने लगे। इसी दौरान उसे पता लगा कि लड़की मां बाप ने पुलिस में लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसके बाद जनवरी में दोनो पुलिस के पास पहुंचे और लड़की ने बालिग होने और खुद की मर्जी से राहुल से शादी करने का बयान दर्ज करवा दिया। इसके बाद दोनो छतरपुर में किराए पर रहने लगे।

रोजमर्रा के खर्चों के लिए राहुल ने महरोली से मोटरसाइकिल चोरी की। इसके बाद वह झपटमारी करने लगा। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, बजुर्ग महिला से छीने पैसो में से 12 हजार रुपये, आधार और पैन कार्ड बरामद किया है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ड्रग तस्करी से टेरर फंडिंग तक, मोबाइल चैट ने कैसे खोली संदिग्ध कड़ी? | दिल्ली साइबर क्राइम पर बड़ा बदलाव: ऑनलाइन ठगी के बाद D4C और 1930 कैसे करेंगे मदद | भारत में उच्च शिक्षा की समस्याएं: महंगी फीस कैसे निगल रही मध्यम वर्ग के सपने | ISRO के रॉकेट मिशनों से जुड़े रसायनी केंद्र की सुरक्षा CISF के हाथ, जानिए क्यों अहम है यह परिसर | विदेश में नौकरी का झांसा देकर बनाते थे साइबर गुलाम, म्यांमार ने रखा मृत्युदंड का प्रावधान | गंगा में ऊदबिलाव के लिए कहां बचा ठिकाना? 22 नदियों के सर्वे में सामने आई चिंताजनक तस्वीर | डिजिटल अरेस्ट का पैसा कहां जाता है? म्यूल खातों से विदेश तक समझिए ठगी की रकम खपाने का पूरा खेल | क्या आप जानते हैं भारत का सबसे पुराना एयरपोर्ट कौन सा है ? जानिए सब कुछ | पुराने ट्रक-बस बदलने पर टैक्स, ब्याज और ईंधन में छूट, जानें परिवर्तन योजना के लाभ | 3 घंटे में हटेगी सोशल मीडिया पोस्ट? भारत में 2.98 लाख URL पर कार्रवाई का पूरा सच |
02-09-2026