30 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने रोहिणी से 10 किलो ग्राम हेरोइन के साथ 3 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया। ड्रग्स तस्कर हेरोइन को मणिपुर से झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाके के रास्ते दिल्ली ला रहे थे। ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर जय सक्सेना यूपी के बरेली, सोनू गोस्वामी और श्याम शाहजहांपुर का रहने वाले हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम को इंटेलिजेंस से जानकारी मिली कि ड्रग्स की बड़ी खेप को एक हुंडई वरना कार में छिपकर दिल्ली लाया जा रहा है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए दिल्ली में रोहिणी के सेक्टर 11 में छापा मारकर ड्रग तस्करों को पकड़ लिया। दिल्ली पुलिस ने कार से 10 किलो ग्राम हेरोइन बरामद की. जिसकी कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 30 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | AI से कैसे होती है साइबर ठगी? आपकी आवाज, बैंक खाते और शेयर निवेश पर मंडरा रहा खतरा | JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड | आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? |
26-10-2026