दिल्ली में अवैध पिस्टल का जखीरा बरामद, डीजे और रेसलर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस सिलसिले में एक डीजे व एक रेसलर सहित तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। दो अलग-अलग आपरेशनों में की गई इस कार्रवाई में 27 सेमी आटोमेटिक पिस्टल बरामद किए गए हैं।
स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह के मुताबिक पहला आपरेशन एसीपी ललित मोहन नेगी और ह्रदय भूषण की देखरेख में इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार त्यागी और राहुल कुमार की टीम ने किया। इस टीम के हत्थे मध्य प्रदेश निवासी योगेश पटेल उर्फ निलेश चढ़ा, जबकि दूसरे ऑपरेशन में डीसीपी राजीव रंजन सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर कृष्ण काद्यान ने पंकज कुमार भारद्वाज और जितेन्द्र उर्फ जितूर को गिरफ्तार किया। जितेन्द्र मथुरा का रहने वाला है। इनके कब्जे से 27 अवैध हथियार, एक स्विफ्ट डीजायर कार, मोबाइल फोन और सिम बरामद किए गए हैं।

वीडियो देखें

3 दिसंबर को स्पेशल सेल एनडीआर को सूचना मिली की निलेश अवैध हथियारों की खेप सप्लाई करने सराय काले खां के पास आने वाला है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर रविन्द्र त्यागी और राहुल कुमार ने जाल बिछा कर मिलेनियम पार्क के पास से निलेश को दबोचा। उसके पास बैग से 12 पिस्टल बरामद हुए। पूछताछ में उसका असली नाम योगेश पटेल पाया गया। वह पेशेवर डीजे है।
इसी तरह के दूसरे ऑपरेशन में 6 दिसंबर को सूचना मिली की दो हथियार तस्कर रोहिणी में हेलीपैड के पास पहुंचने वाले हैं। पुलिस ने जाल बिछाकर संदिग्ध हालत में आ रीह यूपी नंबर की स्वीफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली तो 15 पिस्टल बरामद किए गए। कार सवार लोगों की पहचान पंकज और जितेन्द्र के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक योगेश पटेल शादी समारोहो में डीजे का काम करता है। इसी तरह के शादी समारोह में उसकी मुलाकात हथियार तस्कर से हुई थी। तभी से वह हथियार तस्करी में जुट गया। गिरफ्तार पंकज कुमार भारद्वाज 12 वीं तक की शिक्षा प्राप्त है। वह विभिन्न कुश्ती प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना |
08-11-2026