दिल्ली में 12 पिस्टल 24 कारतूस बरामद, देखें वीडियो

👁️ 516 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 12 पिस्टल और 24 कारतूस बरामद किया है। इस सिलसिले में कुख्यात हथियार तस्कर सुनील उर्फ सेठी और जयबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

 

वीडियो देखें-

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह के मुताबिक 13 जून को साढे चार बजे शाम को उनकी गिरफ्तारी हुई। बरामद पिस्टल .32 बोर के सेमीआटोमेटिक हैं। गिरफ्तार तस्कर हरियाणा, दिल्ली एनसीआर औऱ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अवैध हथियारों की तस्करी करते हैं। डीसीपी कुशवाह के मुताबिक हेडकांस्टेबल देवेन्द्र को सूचना मिली थी कि 13 जून को सुनील उर्फ सेठी जसोला-अपोलो मेट्रो स्टेशन आने वाला है। सूचना के आधार पर एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह के नेतृत्व में एसआई आदित्य, रंजीत, एएसआई देवेन्द्र भाटी, हेडकांस्टेबल अजय, अमित, आश मोहम्मद, नवीन, साजिद और हेमंत आदि की टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने जाल बिछाकर बैग में पिस्टल लेकर आते हुआ सुनील उर्फ सेठी को गिरफ्तार कर लिया। कुछ ही देर में वहां हथियार लेने पहुंचा जयबीर भी दबोच लिया गया। उनकी तलाशी में 12 पिस्टल और 24 कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में पता चला है कि सुनील मध्य प्रदेश से हथियार लाकर दिल्ली, एनसीआऱ आदि जगहों पर बदमाशों को बेचता है। वह पिछले तीन सालों से हथियारों की तस्करी कर रहा है। मध्य प्रदेश से पिस्टल 8-10 हजार रु में लेकर सुनील 15 हजार में जयवीर को और जयवीर इसे 25-30 हजार में बेचता है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल | IPL के लंबे क्रिकेटरः क्या चलेगा इनका सिक्का | दिल्ली की द्वारका पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा यह भगोड़ा | TRAI का सबसे बड़ा फैसलाः AI अब बंद करेगी फ्राड कॉल्स, जानें पूरी जानकारी |
17-03-2026