सीआरपीएफ में शामिल हुए डाक्टर और इंजीनियर

👁️ 647 Views

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानि सीआरपीएफ में बुधवार को आर्किटेक्ट, इंजीनियरिंग और डाक्टरी की शिक्षा प्राप्त अधिकारी शामिल हुए। बल के डीजी राजीव राय भटनागर के मुताबिक बल के 48 वें बैच में उपरोक्त शिक्षा प्राप्त राजपत्रित अधिकारी शामिल हैं। बल के गुरूग्राम स्थित कादरपुर अकादमी में 48 वें बैच के सीधे नियुक्त 24 राजपत्रित अधिकारियों का पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बल के डीजी राजीव राय ने बल की ऐतिहासिक उपलब्धि सरदार पोस्ट का जिक्र किया और कहा कि उस दिन से अब तक यह बल पीछे नहीं हटा है। उन्होंने कहा कि नक्सल से लेकर जम्मू काश्मीर औऱ पूर्वोतर तक बल को जिम्मेवारी सौंपी गई है।  उन्होंने नए नियुक्त हुए 24 अधिकारियों को भावनात्मक बुद्धिमता के साथ चुनौतियों का सामना करने की अपील की।

इस अवसर पर 52 सप्ताह के प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। इसमें डाक्टर हरसिमरन सिंह संधू को आलराउंड बेस्ट /सोर्ड आफ आनर एवं होम मिनिस्टर कप तथा पाटिल संदीप को परेड कमांडर के लिए डायरेक्टर बैटन और कपिल कुमार को आंतरिक विषयों में सर्वश्रेष्ठ होने पर ट्राफी से नवाजा गया।

डीजी ने बल के 25 अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल प्रदान किया।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | डीपीडीपी कानून और गैर डिजिटल डाटाः लाखों नागरिकों की गोपनीयता का अधूरा सच | मध्यमा परीक्षा 2026ः तारीख, केंद्र और परिणाम की पूरी जानकारी | नेहा बालाः झारखंड की साइबर शेरनी जिसने अंतर्राष्ट्रीय ठगों को धूल चटाई | डिजिटल अरेस्ट क्या है? ऑपरेशन बजरंग से समझें साइबर ठगी का पूरा जाल | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा |
15-03-2026