लेफ्टिनेंट जनरल विनोद वशिष्ठ ने एनसीसी के महानिदेशक का कार्यभार संभाला

👁️ 584 Views

लेफ्टिनेंट जनरल विनोद वशिष्ठ ने 23 दिसंबर 2016 को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।  राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र, जनरल वशिष्ठ  09 जून, 1979 को आर्टिलरी रेजिमेंट में शामिल हुए। जनरल वशिष्ठ ने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन से  स्नातक किया है। जनरल वशिष्ठ ने उच्च कमान कोर्स, नेशनल डिफेंस कॉलेज,आईएएस प्रोफेशनल कोर्स किए हैं तथा मेलबर्न आस्ट्रेलिया में इमरजेंसी मैनेजमेंट कोर्स भी किया है।  उन्होंने विभिन्न पदों पर कार्य किया है। उन्हें कमांड और स्टाफ के कार्य में विशिष्ट सेवा के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। जनरल वशिष्ठ सैन्य प्रशिक्षण में अपर महानिदेशक तथा रक्षा मंत्रालय के आईएचक्यू (सेना) में अतिरिक्त सैन्य सचिव (ए) के पदों पर तैनात रह चुके हैं। इस पद पर नियुक्त होने से पहले वह गया स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में कमांडेंट थे। वो एनसीसी में लेफ्टिनेंट जनरल ए चक्रवर्ती का स्थान लेंगे जो 31 अगस्त 2016 को सेवानिवृत्त हो गए थे।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | डीपीडीपी कानून और गैर डिजिटल डाटाः लाखों नागरिकों की गोपनीयता का अधूरा सच | मध्यमा परीक्षा 2026ः तारीख, केंद्र और परिणाम की पूरी जानकारी | नेहा बालाः झारखंड की साइबर शेरनी जिसने अंतर्राष्ट्रीय ठगों को धूल चटाई | डिजिटल अरेस्ट क्या है? ऑपरेशन बजरंग से समझें साइबर ठगी का पूरा जाल | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा |
14-03-2026