बावनिया गैंग के 9 बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। रोहिणी जिले की कंझावला पुलिस ने कुख्यात नीरज बवानिया गैंग के 9 धर दबोचा है। इनके कब्जे से 2 पिस्टल समेत करीब आधा दर्जन हथियार और करीब 20 से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। इसके अलावा एक मर्सडीज़ बेंज समेत 3 लक्ज़री गाड़ियाँ भी जब्त की गई हैं। पुलिस से बचने और किसी को फोन करने के लिए ये सभी एक खास तरह के इंटरनेशनल कॉलिंग एप का इस्तेमाल करते थे, और हैरानी की बात है के इनसे बरामद मोबाइल फोनो में किसी तरह की कोई सिम नही मिली है।

पुलिस के मुताबिक ये लोग लग्ज़री लाइफ जीने के शौकीन थे। कंझवला थाने में तैनात कांस्टेबल हवा सिंह इलाके के जॉन्टी गांव में गश्त कर रहा था…तभी उसकी नजर इलाके में मौजूद 2 लक्सरी गाड़ियों पर पड़ी जो एक ऐसे घर के पास खड़ी थी जो काफी समय से खाली है.. और विवादित प्रॉपर्टी है। हवा सिंह ने कुछ लोगों को मकान के अंदर खड़े हुए देखा तो तुरंत अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। फौरन कंझावला थाने की एक बड़ी टीम बनाई गई और मकान पर छापा मारा गया। जहाँ से सभी 9 बदमाश हथियारों के साथ पकड़े गए। इन्होंने पूछताछ में बताया कि ये बड़े पैमाने पर पेट्रोल पंप और आसपास के कारोबारियों को लूटने की प्लानिंग कर रहे थे।

पकड़े गए इन बदमाशों में एक का नाम विक्की है नीरज बवानिया जेल से इसी को निर्देश देता था। इसके अलावा पकड़े गए 8 बदमाशों की पहचान अरविंद, सुबेग सिंह, नीरज, दिनेश सोनी, महेश डागर, नरेश उर्फ कृष्ण, करण और अमित के रूप में हुई है करन और अमित अभी हाल ही में गैंग में शामिल हुए थे.। इनमें से कई के खिलाफ  लूटपाट, हत्या और रंगदारी जैसी संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं । रंगदारी के लिए व्यापारियों को ये एक खास मोबाइल ऐप के जरिए कॉल करते हैं ताकि न तो इनकी लोकेशन ट्रेस न हो सके हैरानी की बात ये है कि इनसे जो मोबाइल बरामद हुए हैं उनमें कोई सिमकार्ड भी नही मिला ये आपस मे भी इसी एप के जरिये बात करते थे। यह कितने खतरनाक बदमाश है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इनमें से एक बदमाश ने पुलिस वैन के अंदर एक दूसरे गैंग के बदमाश की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस को लंबे समय से इस गैंग के लोगों की तलाश थी।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? |
24-10-2026