नक्सलियों को हथियार देने वाला शख्स दिल्ली पुलिस के शिकंजे में

👁️ 532 Views

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कई राज्यों और नक्सली संगठनों को हथियार देने वाले 1 लाख के ईनामी तस्कर रिछपाल सिंह को गिरफ्तार करने में कामय़ाबी हासिल कर ही ली। पिछले 1 साल से दिल्ली पुलिस रिछपाल को गिरफ्तार करने के फिराक में थी औऱ अब तक उसके 7 साथियों को गिरफ्तार कर 117 हथियार बरामद कर चुकी थी। आरोप है कि रिछपाल सिंह नक्सली संगठनों को हथगोले और हथियार सप्लाई करता था।

arms smuglur richhpal singh

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव के मुताबिक रिछपाल 30 सालों से  गैरकानूनी हथियारों की तस्करी के धंधे में था। रिछपाल के सिंडिकेट को नेस्तनाबूद करने के लिए एसीपी पंकज सूद की देखरेख और इंस्पेक्टर अतर सिंह के नेतृत्व में सबइंस्पेक्टर प्रवीण राठी, सुरेन्द्र, संदीप और राकेश आदि की टीम बनाई गई थी। ये टीम  मध्य प्रदेश के बुरहान पुर निवासी रिछपाल सिंह को दिल्ली के बुराड़ी से गिरफ्तार किया। उसके पास से 11 पिस्टल और 14 कारतूस भी बरामद हुए।  पुलिस के मुताबिक रिछपाल का नेटवर्क मध्य प्रदेश तेलांगना, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश तक फैला हुआ था। पुलिस के मुताबिक वद तेलांगना में माओवादियों को हथियार देते हुए पकड़ा जा चुका है औऱ अभी भी नक्सलियों के विभिन्न गुटों को हथियार औऱ हथगोले सप्लाई करता था।

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया है कि हथियार बनाने का काम उसने अपने पूर्वजों से सीखा है। उसने बताया है कि वह महाराष्ट्र, आंध्र औऱ तेलांगना के माओवादियों के विभन्न् कैडर को हथगोले और हथियार देता था। जिन कैडरों को उसके पास से हथियार जाते थे उनमें सुधाकरन्ना, विनाना, मोहन्ना और प्रजा प्रमुख थे।

 

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | डिजिटल अरेस्ट क्या है? ऑपरेशन बजरंग से समझें साइबर ठगी का पूरा जाल | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी | वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी। | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल |
12-03-2026