दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया जोधपुर का डीजिटल गैंगस्टर

👁️ 536 Views
दिल्ली और जोधपुर पुलिस के संयुक्त आपरेशन में एक ऐसे गैंगस्टर को गिरफ्तार किया गया है जो पूरी तरह से हाई फाई औऱ डिजिटल था। जोधपुर पुलिस उसे जबरन वसूली और हत्या की चेष्टा जैसे आधा दर्जन से अधिक मामलों में तलाश कर रही थी। जोधपुर पुलिस को सूचना मिली की पवन सोलंकी दिल्ली हवाई अड्डे से फरार होने वाला है। राजस्थान पुलिस की सूचना पर दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की औऱ पवन सोलंकी को स्पाइसजेट एयरलाइंल के काउंटर से दबोच लिया गया।
पवन सोलंकी पर कई मामले चल रहे हैं। खास बात ये कि उसने अपने नाम से एक फाइटर क्लब बना रखा था जिसके मेंबरशिप फार्म बकायदा फेसबुक पर संदेश के माध्यम से दिए जाते थे। यही नहीं उसने अपने कई वीडियो यू टूयूब चैनलों पर अपलोड कर रखे हैं। कहा जाता है कि पवन जेल से फेसबुक पर अपनी स्टेटस अपडेट करता था। डिजिटल सोशल मीडिया का सहारा उसने अपने आप को बड़ा गैंगस्टर होने मे प्रचारित करने के लिए लिया था।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | डिजिटल अरेस्ट क्या है? ऑपरेशन बजरंग से समझें साइबर ठगी का पूरा जाल | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी | वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी। | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल |
11-03-2026