चंडीगढ़ में विशाल प्रवासी भारतीय सम्मेलन के आयोजन की तैयारी

इंडिया विस्तार, चंडीगढ़ ।

इस वर्ष दिसंबर माह में चंडीगढ़ में विशाल प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं । यह सम्मेलन इस वर्ष ननकाना साहिब की 550वी जयन्ती के मौके पर आयोजित की जा रही हैं । इंडस कनाडा फाउंडेशन इसका आयोजन कर रही है ।

इंडस कनाडा फाउंडेशन के अध्यक्ष गुरिंदर सोढ़ी एवम प्रधान विक्रम बाजवा ने संयुक्त प्रेस वार्ता में इस कार्यक्रम की घोषणा की । उन्होंने बताया आगामी 15 दिसंबर से 19 दिसंबर, तक प्रवासी भारतीय सम्मेलन होगा । इस का उदघाटन कार्यक्रम चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा । उन्होंने बताया कि हरियाणा के शाहबाद, पंजाब के लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में ननकाना साहिब हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा । इसके लिए पाकिस्तान पंजाब XI और भारत पंजाबXI की टीम होंगी । उन्होंने बताया चंडीगढ़ में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के उद्घाटन के लिए केंद्रीय विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और हरयाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को आमंत्रित किया गया है । 19 दिसंबर को अमृतसर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन समारोह में केंद्रीय सूचना एवं खेल मंत्री राज्य  वर्धन राठौर को आमंत्रित किया है । जो हॉकी टीमों को पुरुस्कार बांटेगे । इन दोनों ने ननकाना साहिब के लिए करतार पुर बॉर्डर को खोलने के दोनों सरकारों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस से दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे । इस प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 2000 के लगभग प्रवासी भारतीय शामिल होंगे ।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | IPPB में SHG बचत खाता कैसे खोलें?—पूरी जानकारी हिंदी में | Pitbull के बीच रजाई में छिपी महिला! दिल्ली में ऐसे खुली चौंकाने वाली क्राइम स्टोरी | अरुणाचल प्रदेश में हाई-टेक थर्मल ड्रोन से वन्यजीव संरक्षण को नई ताकत | डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड क्या है? WhatsApp पर ठगी से कैसे बचें, क्या है सरकार की नई तैयारी | Uttam Nagar Double Murder: फरार Akash @ Akki राजस्थान से गिरफ्तार, ऐसे पहुंची पुलिस | जानिए दाउद का साथी सलीम कैसे लाया जा सका भारत, अमित शाह ने क्या कहा | हीट स्ट्रोक से बचाव: AC से निकलकर तुरंत धूप में जाना क्यों खतरनाक है | खंबटकी घाट में बड़ा बदलाव 2026ः नई टनल से 10 मिनट में सफर पूरा | Truecaller क्या है और कैसे काम करता है? भारत में कॉल स्कैम से बचने का पूरा गाइड | Delhi Crime: DTC बस में चोरी, मां की बहादुरी और पुलिस की तेजी से पकड़ा गया आरोपी |
01-05-2026