गृहमंत्री राजनाथ की पुलिस अफसरों को नसीहत

👁️ 618 Views
सोशल मीडिया पर अपनी बखान करने वाले अफसरों के लिए ये खबर सबसे जरूरी है। मौका था बीएसएफ यानि बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के समारोह का जिसमें देश के जांबाजों को किया जा रहा था सम्मानित..गृह मंत्री राजनाथ पहुंचे वीरों को सम्मानित करने लेकिन यहां वो दिखे जवानों और अधिकारियों को नसीहत देते..सबसे पहले उन्होने शुरुआत की सोशल मीडिया का जिसका इस्तेमाल सुरक्षा संस्थान से जुड़े अधिकारी करते हैं..खासतौर पर वाट्स ऐप के इस्तेमाल को लेकर गृहमंत्री का कहना था..सोशल मीडिया पर दुश्मन द्वारा अफवाह फैलाने की कोशिश की जा रही है.. कोई भी मेसेज अधिकारी के पास वाट्स ऐप पर आए तो मैं कहूंगा कि बिना वेरिफाइ किए वो न आगे बढ़ाए..क्या मेसेज है सबसे जरूरी उसकी विश्वसनीयता और उसके प्रभाव का आंकलन किया जाए
इसके अलावा गृहमंत्री ने ये भी दावा किया कि सीमा पर पूरी तरीके से सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है.. इंटिग्रेटेड डिफेंस सिस्टम बार्डर पर कर रहे हैं जिसका मतलब ये है कि पुलिस,सेना और अर्धसैनिक बल संयुक्त तरीके से भारतीय सीमा की सुरक्षा का जिम्मा उठा रहे हैं..सीमा पर थ्री टियर सिक्योरिटी करने के सिस्टम का भी दावा किया गया..फिर बात हुई सर्जिकल स्ट्राइक की जिसकी जोरदार वकालत करते हुए गृहमंत्री का कहना था कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद घुसपैठ काफी कम हुई है क्योंकि सीमापार से डर है घुसपैठ करनेवाले लोगों को कि भारतीय सीमा पर सुरक्षाबल कितने मुस्तैद हैं
गृहमंत्री ने बीएसएफ के जवानों की वर्दी के बारे में भी नसीहत दी और कहा कि फोर्स को सजग रहना चाहिए,समारोह में जवानों के सर पर गान के वक्त कैप नहीं थी, कम से कम कैप तो बीएसएफ के गाने के वक्त होनी चाहिए थी,गृहमंत्री ने समारोह की ही एक घटना का जिक्र किया कि एक आईपीएस के जूते का फीता अवार्ड देने वक्त खुला था, हालाकि मैं उनका नाम नहीं लूंगा ये नहीं होना चाहिए था लेकिन नसीहत के साथ सरकार ने अपनी जिम्मेदारी की भी बात मानते हुए कहा कि जितनी सुविधा सरकार अर्धसैनिक बलों के जवानों को देती है वो हम नहीं दे पाते लेकिन कोशिश जारी है..इन सब के बाद एक बार फिर सरकार की ओर से ये साफ किया गया कि शहीद अर्धसैनिक जवानों को कुल मुआवजा एक करोड़ तक मिलेगा ही..मतलब साफ है कि सरकार तनाव के इस दौर में ये साफ कर देना चाहिए जवान अपनी ड्यूटी करें और सरकार उनका ध्यान देगी

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम | भारत में साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं? जानें कारण, आंकड़े और बचाव के तरीके | 2026 रिपोर्ट | क्या आपको मालूम है कि किवी के फायदे | क्या आप जानते हैं कितना खतरनाक है सिम तस्करी का खेल | वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, नोएडा में डेटिंग ऐप स्कैम | नकली जज और पुलिस के चक्कर में लोगों ने गंवाएं 2 हजार करोड़, आप कैसे बचेंगे | पासकी क्या हैं? आज ही Passkey अपनाएं और पासवर्ड से पाएं छुटकारा | सुरक्षित लॉगिन गाइड | Haridwar History-मायापुरी से गंगाद्वार तक, क्या आप जानते हैं हरिद्वार के ये प्राचीन नाम और उनके महत्व | ब्लॉकचेन पर आधारित होगा FIR से लेकर चार्जशीट तक, अब मिलेगी साइबर ठगों को सजा |
05-04-2026