अपूर्व चंद्र ने सूचना प्रसारण मंत्रालय के नए सचिव का पद भार ग्रहण किया

👁️ 692 Views

अपूर्व चंद्र ने आज सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव का पदभार ग्रहण किया। अपूर्व चंद्र महाराष्ट्र कैडर के 1988 बैच के आईएएस अफसर हैं। अपूर्व चंद्र ने आईआईटी दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक और संरचना (स्ट्रक्चरल) इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है।

इस नियुक्ति से पहले अपूर्व चंद्र 01 अक्टूबर, 2020 से श्रम और रोजगार मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जिन्हें सितंबर, 2020 में संसद द्वारा पारित श्रम संहिताओं को शीघ्रता से लागू करने की जिम्मेदारी दी गयी थी। उनके मार्गदर्शन में सभी हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद चारों श्रम संहिताओं के लिए नियम बनाए गए थे। 23,000 करोड़ रुपये के बजट के साथ औपचारिक क्षेत्र में 78.5 लाख श्रमिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना शुरू की गई है।

अपूर्व चंद्र ने 01 दिसम्बर, 2017 से रक्षा मंत्रालय में महानिदेशक (अधिग्रहण) के रूप में भी कार्य किया है। उन्हें अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाकर भारतीय सशस्त्र बलों को मजबूत करने का कार्यभार सौंपा गया था। उनकी कार्य-अवधि के दौरान एस-400 मिसाइल प्रणाली, मल्टी रोल हेलीकॉप्टर, असॉल्ट राइफल्स, नेवल शिप, टी-90 टैंक आदि जैसे कई प्रमुख अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए गए। नई रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया का मसौदा तैयार करने वाली समिति के वे अध्यक्ष थे।

श्री चंद्र ने 2013 से 2017 के बीच चार वर्षों से अधिक समय के लिए महाराष्ट्र सरकार में प्रधान सचिव (उद्योग) के रूप में कार्य किया है। इस अवधि में एफडीआई और अन्य निवेश आकर्षित करने में महाराष्ट्र देश में सबसे आगे रहा। नए निवेशों को आकर्षित करने, इलेक्ट्रॉनिक नीति, खुदरा नीति, एकल खिड़की नीति जैसी कई नई नीतियों के निर्माण में श्री चंद्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। श्री चंद्रा के नेतृत्व में दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर (डीएमआईसी) के तहत पहले स्मार्ट औद्योगिक उपनगर के संचालन की शुरुआत महाराष्ट्र के औरंगाबाद में की गयी थी।

श्री चंद्र भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सात साल से अधिक समय तक रहे हैं। वे उद्योगों को ईंधन आपूर्ति, लोजिस्टिक्स, परिवहन तथा ईंधन उत्पादों के वितरण व भंडारण आदि के संबंध में नीति निर्माण प्रक्रिया में शामिल रहे हैं। वे प्राकृतिक गैस परिवहन अवसंरचना, शहर में गैस वितरण के लिए कंपनियों की स्थापना, एलएनजी इम्पोर्ट टर्मिनल और उद्योगों को गैस के आवंटन आदि कार्यों से सीधे तौर पर जुड़े रहे हैं। श्री चंद्र महारत्न पीएसयू, गेल (इंडिया) लिमिटेड और पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के निदेशक मंडल में भी रह चुके हैं।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम | भारत में साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं? जानें कारण, आंकड़े और बचाव के तरीके | 2026 रिपोर्ट | क्या आपको मालूम है कि किवी के फायदे | क्या आप जानते हैं कितना खतरनाक है सिम तस्करी का खेल | वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, नोएडा में डेटिंग ऐप स्कैम | नकली जज और पुलिस के चक्कर में लोगों ने गंवाएं 2 हजार करोड़, आप कैसे बचेंगे | पासकी क्या हैं? आज ही Passkey अपनाएं और पासवर्ड से पाएं छुटकारा | सुरक्षित लॉगिन गाइड | Haridwar History-मायापुरी से गंगाद्वार तक, क्या आप जानते हैं हरिद्वार के ये प्राचीन नाम और उनके महत्व |
06-04-2026