सांस्कृतिक विकास का गवाह बनेगा अयोध्या का दीपोत्सव – डा. चन्द्रमोहन

👁️ 522 Views

लखनऊ, इंडिया विस्तार।  अध्योध्या में छोटी दीपावली के अवसर पर छह नवंबर को होने वाला दीपोत्सव दुनिया के अलग-अलग देशों से भारत के बनते सांस्कृतिक रिश्तों का गवाह भी बनेगा। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व का डंका आज पूरे विश्व में बज रहा है।
प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से सांस्कृतिक विकास की एक नई ज्योति जगी है। अयोध्या का दीपोत्सव इसका गवाह बनेगा जब दक्षिणी कोरिया की प्रथम महिला किमजोंग सुक इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगी। इस आयोजन में देश-दुनिया के करीब नौ सौ कलाकार अपनी प्रस्तुति देने आ रहे हैं।
प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने बताया कि एक ओर जहां मुस्लिम देश इंडोनेशिया के कलाकार रामलीला की प्रस्तुति देंगे तो दूसरी ओर श्रीलंका, रूस व त्रिनिदाद सहित अलग-अलग महाद्वीपों के कुल सात सौ कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से भारत और उत्तर प्रदेश से अपने सांस्कृतिक रिश्तों की डोर मजबूत करेंगे। मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार के कार्यकाल में अयोध्या में होने वाला दीपोत्सव दूसरे वर्ष ही नई ऊचाईंयां हासिल करने की तरफ बढ़ गया है।
प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि कई देशों के कलाकारों की इस कार्यक्रम में भागीदारी करने होना यह साबित करता है कि अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर देश के साथ यूपी की छवि निखरी है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल | IPL के लंबे क्रिकेटरः क्या चलेगा इनका सिक्का | दिल्ली की द्वारका पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा यह भगोड़ा | TRAI का सबसे बड़ा फैसलाः AI अब बंद करेगी फ्राड कॉल्स, जानें पूरी जानकारी | डीपीडीपी कानून और गैर डिजिटल डाटाः लाखों नागरिकों की गोपनीयता का अधूरा सच | मध्यमा परीक्षा 2026ः तारीख, केंद्र और परिणाम की पूरी जानकारी | नेहा बालाः झारखंड की साइबर शेरनी जिसने अंतर्राष्ट्रीय ठगों को धूल चटाई | डिजिटल अरेस्ट क्या है? ऑपरेशन बजरंग से समझें साइबर ठगी का पूरा जाल | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी |
16-03-2026