बच्चों को ज्ञान ही नहीं संस्कार भी जरूरी – राजनाथ सिंह

👁️ 581 Views

लखनऊ, इंडिया विस्तार।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि बच्चों को ज्ञान देने के साथ ही  अच्छे संस्कार  देना भी जरूरी है। उन्होने कहा कि  वही ज्ञान समाज के लिए उपयोगी होता है जो संस्कारों से युक्त होता है।

राजनाथ सिंह आज लखनऊ  में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 31 वें राष्ट्रीय खेल कूद समारोह के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि  भारत के परम्परागत मूल्य तथा सांस्कृतिक विशिष्टताएं पूरे विश्व को आकर्षित करती हैं। श्री सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति वास्तव में मन को बड़ा करने का काम करती है और यही कारण है कि वसुधैव कुटुम्भकम जैसे विचार भारत में ही पाये जाते हैं। उन्होंने सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने और राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने में विद्य़ाभारती के योगदान की सराहना की।

 

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पहले के समय में आर्थिक रूप से मजबूत पश्चिमी देशों का ही विश्व में खेलों में वर्चस्व रहता था जिसे बाद में एशिया के जापान चीन और कोरिया जैसे देशों ने भंग किया। उन्होंने कहा कि भारत आज न केवल आर्थिक महाशक्ति बल्कि खेल महाशक्ति बनने की ओर भी अग्रसर है।

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिन के 31 वें राष्ट्रीय खेल कूद समारोह में देश भर में फैले विद्या भारती विद्यालयों के करीब 1250 छात्र/छात्राओं तथा संरक्षक शिक्षकों ने भाग लिया। केन्द्रीय गृह मंत्री ने इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार भी वितरित किये।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिल्ली पुलिस आउटर नार्थ साइबर थानाःकैसे बना साइबर क्राइम के खिलाफ मजबूत किला | Digital Police Portal: अब घर बैठे दर्ज करें e-FIR, पाएं पुलिस वेरिफिकेशन और NOC | पूरी गाइड | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) |
14-04-2026